बदायूँ। युवा संकल्प सेवा समिति की ओर से चलाये जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तीसरे दिन आज श्री कृष्ण इण्टर कालेज के मैदान में मानव श्रखंला बनाकर “बदायूं करेगा मतदान”की अपील की गई।साथ ही छात्रों ने इस बात की शपथ ली की वह अपने परिवार के साथ साथ अपने आस पास एवं अपने रिश्तेदारों को अनिवार्य रूप से मतदान को प्रेरित करेगे।
संस्था के सचिव पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने सभी को शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि कि संस्था का उद्देश्य 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढाना है।
कालेज के प्रधानाचार्य श्री संदीप भारती ने कहा कि भारत का संविधान भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में उल्लेखित करता है, कोई भी लोकतांत्रिक राज्य में सरकार का संचालन जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। किसी भी मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है यदि चुनाव निष्पक्ष होगा तो लोकतंत्र मजबूत होगा। जनता में लोकतंत्र के लिए न्याय की भावना का जन्म होता है।
इस मौके पर निखिल गुप्ता, योगेश पटेल, मुनीश कुमार, योगेन्द्र सागर, सुनील कुमार, अरविन्द कुमार, प्रयाग सिंह, देशपाल सिंह, धर्मवीर कश्यप, आदि अध्यापक व छात्र लोग उपस्थित रहे।

























