बदायूँ- राजस्थान में पुरानी पेंशन लागू होने पर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन की आस जग गयी हैं जिले भर के शिक्षक कर्मचारियों ने राजस्थान सरकार के फैसले पर खुशी का इज़हार किया है।शिक्षक/कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा राजस्थान सरकार की पुरानी पेंशन बहाल करने का हम स्वागत करते हैं,राजस्थान में पुरानी पेंशन लागू करने पर गहलोत सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद।

देश राज सिंह यादव जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूँ ने राजस्थान सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह फैसला इस बात का प्रतीक है कि शिक्षक/ कर्मचारी एकजुटता से बहुत कुछ हासिल कर सकता है। राजकुमार शर्मा-जिला अध्यक्ष आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करना वहां के शिक्षक व कर्मचारियों की जीत हैं हम आशा करते हैं 2024 में पुरानी पेंशन लोक सभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा होगा।मधुकर उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ बिसौली ने कहा गहलोत सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते है।राजस्थान सरकार का पुरानी पेंशन लागू करने शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग लिए यह मील का पत्थर बनेगा।
आलोक पाठक जिला मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूँ ने कहा कि नई पेंशन अलाभकारी है कोई भी कर्मचारी इसे लेना नहीं चाहता उत्तर प्रदेश सरकार को भी राजस्थान सरकार की तरह 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली कर देनी चाहिए।दिनेश पाल सिंह जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बदायूँ ने कहा कि राजस्थान सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों में भी आस जगी है।

























