होम अंतर्राष्ट्रीय यूक्रेन में रूसी हमले शुरू, राजधानी कीव में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों...

यूक्रेन में रूसी हमले शुरू, राजधानी कीव में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से अटैक,पुतिन ने सभी देशों को दी धमकी कोई इस मामले में दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा.

  • पुतिन ने दी धमकी- कोई दखल ना दे
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन का आया बयान

रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है.नेशनल टेलीविजन पर हमले की घोषणा के साथ ही पुतिन ने धमकाने वाले अंदाज में बोले कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की तरफ था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता. इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है. इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है. पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं.

इस बयान के 5 मिनट के भीतर यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।

हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूसी विमानों को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए।

थोड़ी देर बाद यूक्रेन ने एक और बयान जारी किया। यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से… रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here