होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्लॉक संसाधन केंद्र जगत पर समग्र शिक्षा एवं जेण्डर इक्विटी के अन्तर्गत...

ब्लॉक संसाधन केंद्र जगत पर समग्र शिक्षा एवं जेण्डर इक्विटी के अन्तर्गत नारी शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन।

विकासखंड जगत पर समग्र शिक्षा एवं जेण्डर इक्विटी के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु नारी शिक्षा चौपाल का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री सद्दीक अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए ब्लॉक स्तर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों अभिभावको और पावर एंजेल ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर बच्चों द्वारा नारी सशक्तिकरण के ऊपर नाट्य मंचन एवं उद्बोधन किया।9 न्याय पंचायतों द्वारा चार्ट मॉड्यूल के स्टॉल लगाए गए जिसमें खुनक न्याय पंचायत ने प्रथम, मलगांव नयाय पंचायत ने द्वितीय और इकरी न्याय पंचायत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 10 पॉवर एंजल को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती संगीता शर्मा ने नारी सशक्तिकरण के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने महिलाओं के सशक्त होने पर बल दिया खंड शिक्षा अधिकारी श्री सद्दीक अहमद ने बालिकाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने बताया कि एक बालिका की शिक्षा से दो परिवार समृद्ध होते हैं जबकि बालक की शिक्षा से केवल एक परिवार समाज की तरक्की के लिए बालिका शिक्षा महत्वपूर्ण घटक है।

जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ संजीब शर्मा ने महिलाओं की जागरूकता एवं संवेदीकरण पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी एवं ए आर पी श्रीमती सोनी गुप्ता एवं श्रीमती कुसुम द्वारा बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर रजनीश सक्सैना ,कमलजीत कौर ,डॉ पंकज कुमार ,हर नंदन सिंह, श्रीमती कमर जहां, बंदना सिंह ,सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here