बदायूं। विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण में बदायूँ में मतदान होना है दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है। दूसरे चरण में जिन क्षेत्रों में चुनाव है वहां के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार बदायूँ की उसहैत सीट पर सपा ,बसपा प्रत्याशी की नाव फिर से दल दल में फंस गई है। पिछली बार बीजेपी के टिकट से चुनाव जीतने वाले और इस बार पुनः बीजेपी के कैंडिडेट धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया की स्थिति बहुत मजबूत दिखाई पड़ रही है।जानकार बताते हैं कि बीजेपी के प्रत्याशी सिटिंग विधायक धर्मेंद्र शाक्य अपने शांत ,दोस्ताना और मिलनसार मधुर व्यवहार के चलते पूरे विधानसभा क्षेत्र के युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं बुजर्गों को भी उनके आदर करने का तरीका जनता की नाराजगी को भी अपने मधुर व्यवहार से मिनटों में दूर करने की आदत के सभी कायल है इसी के चलते वो पिछली बार से भी ज्यादा बढ़त लेते दिख रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों का जनसमर्थन बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में दिख रहा है।






मंगलवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास पर मौजूद समर्थकों के साथ क्षेत्रीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद समर्थको के साथ ग्राम रमजानपुर,मिठौली, लोहाथेर,बेहटा, महम्मदगंज,और जुगपुराआदि स्थानों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाते हुए 2022 का विधानसभा चुनाव भारी मतों से जिताने की अपील की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट के साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से भी वार्ता की। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमने व हमारी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। कादरचौक के बाद विधायक असरासी पहुंचे।जहां मौजूद जनता ने विधायक को आश्वासन दिया कि 14 तारीख के चुनाव में आपको भारी मतों से विजयी बनाकर योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस दौरान विधायक ने पिछली इससे पहले की सपा सरकार के बारे में बताते हुये कहा कि पहले इसी विधानसभा में दिन दहाड़े लूट हत्या डकैती और बलात्कार जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम सत्ताधारियों के करीबी देते थे विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद सपाई गुंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस दौरान धर्मसिंह शाक्य ,चिरौंजी लाल प्रधान ,राजू प्रधान,दुष्यन्त कुमार सिंह, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

























