होम राज्य उत्तर प्रदेश पुतिन ने परमाणु हथियारों से लैस रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट...

पुतिन ने परमाणु हथियारों से लैस रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा, यूक्रेन युद्ध कहीं दुनिया के लिये खतरे की घण्टी तो नहीं

मॉस्को/कीव.मॉस्को: व्लादिमीर पुतिन ने रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के जवाब में परमाणु हथियारों की तैनाती का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद रूसी सेना के परमाणु निवारक बल हाई अलर्ट पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन ने रविवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान इस कदम की घोषणा की है।

उधर रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चार दिन के दौरान पहली बार अमन की उम्मीद नजर आ रही है। यूक्रेन के मीडिया हाउस कीव इंडिपेंडेंट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी है कि आज देर रात यूक्रेन और रूस के डेलिगेशन बेलारूस और यूक्रेन को जोड़ने वाली सीमा पर बातचीत करने जा रहे हैं। इसके पहले दिनभर ये खबरें आती रहीं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने किसी मेंबर को बातचीत के लिए बेलारूस भेजने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वो सीधे तौर पर जंग में रूस के साथ है। बहरहाल, अब ये तय हुआ है कि बातचीत बॉर्डर पर होगी। इधर, पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है।

रूस के परमाणु निवारक बलों में अलग-अलग तरह के कई सामरिक हथियार शामिल हैं। ये हथियार पारंपरिक और परमाणु वॉरहेड के साथ हमला कर सकते हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल रक्षात्मक और आक्रामक रूप से किया जा सकता है। दुनिया के हर परमाणु शक्ति संपन्न देश के पास परमाणु निवारक बल मौजूद हैं। हालांकि, इनकी तैनाती बहुत की कम देखने को मिलती है। माना जा रहा है कि पुतिन इन हथियारों को तैनात कर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर अपने दबाव को बढ़ाना चाहते हैं।

यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है।

एटमी हमले का खतरा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर किसी भी कीमत पर कब्जा करना चाहते हैं। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। दुनिया के लिए फिक्र की बात यह है कि यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है। पुतिन ने यह आदेश डिफेंस मिनिस्टर सर्गेई शोइग्यू को टीवी मीटिंग में दिया। कहा- पश्चिमी देश हमारे देश के बारे में बहुत आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। डिटेरेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रखिए। शोइग्यू ने कहा- यस सर। रूस पर जो पाबंदियां लगाई जा रही हैं, वो पूरी तरह गैरकानूनी हैं।

ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस ने कहा है कि जो ब्रिटिश यूक्रेन जाकर वहां के लोगों के साथ रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं, वो ऐसा कर सकते हैं।
ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस ने कहा है कि जो ब्रिटिश यूक्रेन जाकर वहां के लोगों के साथ रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं, वो ऐसा कर सकते हैं।

ब्रिटेन का बड़ा ऐलान
ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है। लिज ने कहा- हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी, जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेने चाहते हैं। अगर रूस ने घुसपैठ बढ़ाई और बंद नहीं की तो उसके नेताओं और मिलिट्री जनरलों पर वॉर क्राइम के तहत केस दायर किए जाएंगे।

UN ने रिफ्यूजियों का आंकड़ा बढ़ाया
UN ने रविवार दोपहर यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों का आंकड़ा करीब-करीब दोगुना कर दिया। यूएन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है- हमने रविवार सुबह कहा था कि अब तक 2 लाख लोग यूक्रेन से दूसरे देशों में गए हैं। अब जो जानकारी हमारे पास आई है, उसके मुताबिक यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 86 हजार है।

इजराइल कर सकता है मध्यस्थता
एक बड़ा डेवलपमेंट सामने आ रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की। इसके पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की भी बेनेट से बातचीत कर चुके हैं। जेलेंस्की ने बेनेट से अपील की थी कि वो रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करें। हालांकि ऑफिशियली अब तक इजराइल ने मध्यस्थता करने संबंधी कोई बयान नहीं दिया है।

नॉर्थ कोरिया का अमेरिका पर तंज
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका पर तंज कसा है। नॉर्थ कोरिया की फॉरेन मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा- रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की असली जड़ या कारण अमेरिका है। वो दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी करता है और इसे अमन की कोशिश करार देता है। अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि वो दिन लद गए, जब वो सबसे ताकतवर हुआ करता था।

यूक्रेन को डोनेशन
जापान के अरबपति हिरोशी मिकी मिकीतानी ने यूक्रेन को 87 लाख डॉलर डोनेट करने का ऐलान किया है। मिकी के नाम से मशहूर हिरोशी ने कहा- रूस का हमला एक और नजर से देखा जाना चाहिए। वास्तव में यह हर लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है और हर डेमोक्रेसी को इसका मिलकर मुकाबला करना चाहिए। मिकी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को एक लेटर भी लिखा है।

जेलेंस्की ने रखी बातचीत की शर्त
जेलेंस्की ने कहा, ‘बेशक हम शांति चाहते हैं, हम मिलना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। हमने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल, बाकू में बातचीत करने की पेशकश की है।’ उधर, रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल हो गई है। वहीं, कीव के बाहर यूक्रेनी सेना ने रूस की तरफ से लड़ रहे चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल को मार गिराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here