होम राज्य उत्तर प्रदेश डीके भारद्वाज के समर्थन में अमित शाह, का घर-घर प्रचार,बीजेपी प्रत्याशी के...

डीके भारद्वाज के समर्थन में अमित शाह, का घर-घर प्रचार,बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट,बोले पहले हर जिले में बाहुबली थे, अब हर तरफ बजरंगबली हैं

बदायूं में गृह मंत्री अमित शाह डोर-टू-डोर प्रचार करने पहुंचे। साथ ही प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोटों की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पर्चा भी बांटा। जिसमें इन 5 सालों में सरकार ने किस तरह से काम किया ये इन में शामिल हैं।,अमित शाह के दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया, बही सभी प्रत्याशी भी खुश दिखे।

खराब मौसम की वजह से उन्होंने बदायूं की जनसभा व जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक निरस्त कर दी। वह करीब ढाई बजे इस्लामनगर में जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहां पार्टी प्रत्याशी डीके भारद्वाज के पक्ष में जनसभा के दौरान पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तीखे वार किए।इस्लामनगर में बीजेपी प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए, कहा- पहले हर जिले में बाहुबली थे, अब हर तरफ बजरंग बली हैं अमित शाह ने कहा, ‘पहले अखिलेश मुलायम सीएम थे तब कौन साथ में दिखता था. आजम खान दिखते थे, अतीक अहमद दिखते थे , सहारनपुर वाले इमरान दिखते थे ,मुख्तार अंसारी दिखते थे. मैं गारंटी से कहता हूं कि पिछले तीन साल से इन्हें देखा क्या? गल्ती से कमल के अलावा कहीं और ठप्पा लगाओगे तो दूसरे दिन ही यह सबके सब बाहर आ जाएंगे.

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं. यहां पर अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो अपने बदायूं को भी कवर करने वाला है. अलीगढ़, आगरा, कानपुर, बदायूं, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट में रक्षा उत्पाद करने वाली अनेक इकाइयां यहां लगने वाली हैं.’
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘विपक्ष के शासन में हर जिले में एक बाहुबली, एक माफिया होता था. अब कोई बाहुबली नहीं है, अब हैं तो बजरंग बली हैं. योगी जी ने बाहुबलियों के कब्जे से करीब 2,000 करोड़ की भूमि को छुड़ाकर गरीबों के आवास बनाए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘सपा की सरकार में किसी एक जाति-धर्म का विकास होता था. बहनजी की सरकार आती थी तो किसी दूसरी जाति-धर्म का ही विकास होता था. आप प्रधानमंत्री मोदी जी को लाएं हैं. उनका मंत्र है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here