होम राज्य उत्तर प्रदेश सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दी...

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दी सिलाई मशीनें।मशीन पाकर पूजा,चंचल,बेबो रानी,श्री देवी के खिले चेहरे,

121 महिलाओं को मार्च में कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा वितरण।

बदायूँ। निर्धन परिवार की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें और घर का खर्च चलाने में स्वयं सहयोग कर सकें। इस उद्देश्य को लेकर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी ने 125 निर्धन महिलाओं को चिन्हित किया है जिसमें से आज मकर संक्रांति के अवसर पर 4 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया,बाकी बची 121 महिलाओं को मार्च में कार्यक्रम आयोजित कर वितरण किया जाएगा,

चुनाव व कोरोना के चलते आज होने वाले कार्यक्रम को मार्च तक टाल दिया गया है। आज मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।इस मौके पर दरबार के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज),उनके पुत्र संजीव शर्मा, रीनू शर्मा, यश भारद्वाज, स्वतंत्र राठी, सोनू (पुजारी),पुश्किन माहेश्वरी, चारु सोमानी,संजू,आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here