होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा में और बढ़ी भगदड़:मंत्री के बाद 6 और विधायकों का इस्तीफा,...

भाजपा में और बढ़ी भगदड़:मंत्री के बाद 6 और विधायकों का इस्तीफा, अब तक 12 विधायक टूटे स्वामी प्रसाद मौर्य ने ,आरएसएस को नाग भाजपा को सांप और खुद को स्वामी रूपी नेवला बताते हुए यू.पी. से भाजपा को खत्म कर दम लेने की कही बात।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ सी मच गई है। अब तक कुल 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने कल भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि यह सिलसिला आज भी जारी रहा। बीजेपी के 6 विधायकों ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयानों के जरिए यूपी चुनाव में जानवरों की भी एंट्री करा दी है. उन्होंने अपने एक ट्वीट से संघ और बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब सांप और जानवरों की भी एंट्री हो चुकी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी और खुद की तुलना जानवरों से कर दी है.  एक ट्वीट में गुरुवार को मौर्य ने कहा- ‘नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा.’  मौर्य ने बीते दिनों योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद पार्टी से और कई विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा छोड़ दी

आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले गुरुवार को ही 6 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

आपको बता दें कि योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटा दी है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, आज ही सुबह शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा ने भी भगवा पार्टी का दामन छोड़ दिया। उनके भी सपा जॉइन करने की संभावना है।यूपी चुनाव से पहले बिधूना विधायक विनय शाक्य ने भी बीजेपी से दिया इस्तीफा। विनय शाक्य पिछले तीन दिनों में भाजपा से इस्तीफा देने वाले यूपी के आठवें विधायक थे। शाक्य ने पार्टी को अपने त्याग पत्र में लिखा, “स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वह हमारे नेता हैं। मैं उनके साथ हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here