होम राज्य उत्तर प्रदेश खीरी के जंगलों की ओर बढ़ रहा तेंदुआ

खीरी के जंगलों की ओर बढ़ रहा तेंदुआ

  • हाईवे के पास से हरैया गांव तक नदी के किनारे मिले ताजा पगचिन्ह
  • वन विभाग की टीम ने लगातार तीसरे दिन की कांबिंग

महोली, सीतापुर। नदी के किनारे-किनारे चलते हुई तेंदुआ खीरी के जंगलों की ओर बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम ने तीसरे दिन गुरुवार को भी कांबिंग की। टीम को उसके ताजा पगचिन्ह मिले हैं।


मालूम हो कि महोली वन रेंज के चन्द्रा गांव इलाके में कठिना नदी की तलहटी में स्थित खेतों में गांव वालों को जंगली जानवर के पगचिन्ह दिखे थे। इसकी जानकारी वन विभाग को मिलने पर मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडेय की अगुआई में टीम ने जांच की थी। जांच में तेंदुआ के पगचिन्ह होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लगातार वन विभाग की सक्रियता दिख रही है। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी सीके पांडे के नेतृत्व में टीम ने कांबिंग की थी। वहीं बुधवार को उप वन प्रभागीय अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने भी उस स्थल में कांबिंग की। इस दौरान तेंदुआ के पगचिन्ह हाईवे के पास तक मिले थे। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने हाईवे के पास से पगचिन्हों की ट्रैकिंग की, तो नदी के किनारे-किनारे हरैया फत्तेपुर गांव तक तेंदुआ के ताजा पगचिन्ह मिले। वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि ग्राम चंद्रा से कठिना नदी के किनारे-किनारे हरैय्या फत्तेपुर गांव तक लगभग 10 किलोमीटर तक ट्रैकिंग की गई। तेंदुआ के खीरी की तरफ वापसी के पगचिन्ह मिले हैं। टीम में वन दरोगा राहुल यादव के साथ शैलेंद्र कुमार व वन रक्षक विनीत कुमार, नंदलाल, राजनाथ, राजेश मिश्रा, लालबहादुर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here