होम राज्य उत्तर प्रदेश ऋतू शर्मा के नेतृत्व में रितु कुमारी,भावना,पूनम, सुनीता की टीम,पिंक एक्सप्रेस के...

ऋतू शर्मा के नेतृत्व में रितु कुमारी,भावना,पूनम, सुनीता की टीम,पिंक एक्सप्रेस के माध्यम से 115 विधानसभा के कोने-कोने में पहुंच महिला मतदाताओं को कर रहीं जागरूक,ऋतु की टीम की हो रही सराहना,

बदायूँ। विधानसभा के दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान है। ऐसे में चुनाव आयोग ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट अपील के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है।

बदायूँ में स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदाताओं,खासतौर से महिला मतदाताओं जागरूक करने के लिए ‘पिंक एक्सप्रेस’ चलाई गई है।इसके अंतर्गत महिला अधियापिकाओं द्वारा व स्वयं सहायता सखी समूह द्वारा घर घर, गांव- गांव जाकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है,

बदायूँ की विधानसभा 115 की टीम नम्बर दो की टीम लीडर ऋतू शर्मा अपनी पूरी टीम रितु कुमारी,भावना,पूनम, सुनीता,
महिला मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये जिला मुख्यालय से चली पिंक एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं के घर, स्कूल,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर महिला मतदाताओं से 14 फरवरी को शतप्रतिशत मतदान की अपील करती हुई भृमण कर रही हैं। पिंक एक्सप्रेस सबसे पहले वेदामऊ विद्यापीठ,
सिंग्लर गर्ल्स, इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच कर इस शतप्रतिशत मतदान अभियान को सफल बनाने की अपील के साथ साथ सहयोग की शपथ दिलाई। 115 विधानसभा के कोने-कोने में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पिंक एक्सप्रेस की ऋतु शर्मा की टीम की हर ओर सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here