होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक,भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी व सोनिया...

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक,भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी व सोनिया गांधी का पुतला फूंका

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब दौरे पर थे, इस दौरान उनके काफिले को फिरोजपुर फ्लाईओवर में 20 मिनिट तक रोका गया। यह पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक है। इसको लेकर बदायूँ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मोदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर के इंद्रा चौक पर सोनिया गांधी, और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर बोलते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मोदी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का अपमान हम नहीं सहेंगे पंजाब के सीएम को और वहां के पूरे प्रशासन को इस्तीफा दे देना चाहिए जब हमारे देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो ऐसी सरकार किस काम की है।इस दौरान इस्तीफा दो इस्तीफा दो के नारे लगे,भाजपाइयों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने का भी आग्रह किया।सभी ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक नही षड्यंत्र बताया।

इस मौके पर पारस गुप्ता के अलावा राजू सिंह प्रजापति आंचल शर्मा अरुण कुमार मनु मौर्य सचिन मौर्य दिवाकर वर्मा अरविंद पटेल अनिल साहू विक्की साहू परअरविंद सिंह पटेल जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ साहू सचिन वर्मा अनिल साहू और विक्की अमन साहू अनुज शर्मा मंडल अध्यक्ष बदायूं टू साहू मंडल अध्यक्ष बधाइयां अनिल साहू सौरव साहू नगर मंत्री सचिन अमन वर्मा राजेश राठौर यश साहू वर्मा अनुज शर्मा अचल शर्मा जिला उपाध्यक्ष अमन वर्मा राज राठौर यश साहूराजू प्रिजापति उमेश राठौर राजेन्द्र साहू हरि ओम सिंह पवन कुमार आदि पिछड़ा मोर्चा की पूरी टीम एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here