बदायूँ। महाराणा प्रताप के बलिदान दिवस पर शहर के मोहल्ला नेकपुर में क्षत्रिय विकास समाज समिति की बैठक क्षत्रिय धर्मशाला नेकपुर में आयोजित हुई बैठक की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई बैठक में सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया,सभी ने मास्क , व सेनेटाइजर का उपयोग किया।
क्षत्रिय विकास समाज समिति (पंजी.) बदायूँ के बैनर तले नगर वासियों ने इस बार मतदान का बहिष्कार करने का मन बना लिया है, मोहल्ला नेकपुर मे प्रस्तावित महाराणा प्रताप द्वार के न बनने से खफा हैं , उनका नारा है-“गेट नहीं तो वोट नही” उनका कहना है कि नगर विकास राज्यमंत्री जी ने स्वंय ही यह गेट प्रस्तावित किया था अब महाराणा प्रताप द्वार न बनाकर क्षत्रियों का अपमान किया है इसका खामियाजा BJP को भुगतना पड़ेगा।नेकपुर शुरू से ही BJP का गढ़ रहा है लेकिन इस बार नेकपुर के बाशिंदो ने मतदान न करने की ठान ली है
अभी तक प्रशासन व अन्य किसी दल ने यह जानने की कोशिश नही की मतदान का बहिष्कार क्यो कर रहे हो।
बैठक में अध्यक्ष, सुरेश सिसौदिया, सचिव राहुल सिसौदिया, शेर सिंह सोलंकी, दुर्गेश कटहेरिया, रवि सिंह, अनिल सिंह, राय सिंह, दीपू सिंह, सूरज सिंह, अरविन्द सिसौदिया, प्रदीप सिंह, पंकज सिंह, बच्चन सिंह, हरिओम सिंह, अवधेश सिंह, महंत श्री नारायण गिरी जी , राधे रमन, अशोक सिंह, तिलक सिंह, संतोष सिंह, राजू सोलंकी, उमेश चन्देल, जब्बर सिंह, श्याम सिसौदिया आदि मौजूद रहे,

























