होम राज्य उत्तर प्रदेश ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं के बी गुप्ता बने परिवार परामर्श...

ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं के बी गुप्ता बने परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य नामित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जताई खुशी ।

 अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक मीडिया प्रभारी अंश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद बदायूं के संरक्षक ज्वाला प्रसाद गुप्ता जी एवं जिलाध्यक्ष  के बी गुप्ता जी को परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य नामित होने पर सभी ने फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कंजूमर फोरम की सदस्य नीता गुप्ता एवं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य प्रमिला गुप्ता ने की कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता  ने किया ।वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा की परिवार परामर्श केंद्र का आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान हैं जो परिवार आज के समय में टूट रहे हैं उनको आपसी तालमेल बैठा कर आपस में जोड़ने का काम करता है।

दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे मिले इस दायित्व का श्रेय नगर विकास मंत्री महेश चंद गुप्ता जी एवं इस समय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ को जाता है।इस मौके पर  सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, समर्थ, संदीप रस्तोगी, राजीव गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक राज महाजन ,नितिन महेश्वरी, अंश गुप्ता ,शुभम अग्रवाल, समर्थ आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here