बदायूं 09दिसंबर। नेहरू युवा केंद्र बदायूं के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव के आदेशानुसार युवा मंडल विकास कार्यक्रम विकासखंड बजीरगंज सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र बदायूं द्वारा विकासखंड वजीरगंज में चलाए जा रहे युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आज समापन किया गया ,













जिला युवा अधिकारी डा दिनेश यादव ने विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर युवाओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
डा दिनेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश की प्रगति के पहरी हैं उन्हें आगे आकर समाज एवं देश की प्रगति में अपना सहयोग करना होगा,उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ अपना विकास करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए जन सामान्य को लाभ पहुंचाएं। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही विकासखंड वजीरगंज में ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेल मंत्रालय की अवधारणा के अनुरूप चयनित विकास खंड में 50 युवा मंडल तैयार कर उनमें युवाओं को जोड़ा जा रहा है जो अपने अपने गांव में सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे उन्होंने इस कार्यक्रम को विस्तृत रूप से बताया ।
इस कार्यक्रम को प्रमुखता अरुण शेखर , रविंद्र पाल सिंह, प्रिया, राहुल यादव, रिंकू यादव, कार्तिक ने संबोधित किया ।अंत में अच्छा कार्य करने वाले युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशिक्षक रविंद्र पाल सिंह ने किया।

























