बदायूँ।समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन बीआरसी असरासी कादरचौक पर आज 24 दिसंबर 2021 को प्रातः काल 10:00 बजे से होगा यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी कादरचौक डॉक्टर अमुल कुमार ने दी है उन्होंने कहा जिला अस्पताल बदायूं के वरिष्ठ विशेषज्ञ द्वारा प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, डॉ मंजीत सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं डॉक्टर वागीश वार्ष्णेय आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उत्पल रस्तोगी नेत्र सर्जन डॉक्टर चक्रेश गुप्ता ईएनटी सर्जन के द्वारा परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह ने कहा 27 दिसंबर 2021 को बीआरसी अंबियापुर और 28 दिसंबर 2021 को प्राथमिक विद्यालय सरौरा नगर क्षेत्र उझानी में कैंप आयोजन किया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय सरफुद्दीन नगला कादरचौक में समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया परिषदीय विद्यालय में नामांकित दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। विकास क्षेत्र कादरचौक के समस्त दिव्यांग बच्चों को आधार कार्ड और फोटो के साथ आएं।
प्रधानाध्यापक लेखा दिवाकर एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

























