होम राज्य उत्तर प्रदेश साहित्य मंच ठाकुरद्वारा की ओर से ” राष्ट्रीय एकता के नाम एक...

साहित्य मंच ठाकुरद्वारा की ओर से ” राष्ट्रीय एकता के नाम एक शाम” 3 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद): शहनाई मैरिज हॉल, शरीफ़नगर रोड पर,3 दिसंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, विगत वर्षों की भांति इस बार भी कविसम्मेलन का आयोजन साहित्य मंच ठाकुरद्वारा की ओर से किया जा रहा है, ये जानकारी साहित्य मंच के सचिव अन्तर्राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य कवि शरीफ भारती ने दी है। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन “ राष्ट्रीय एकता के नाम एक शाम” थीम के तहत किया जा है। शरीफ नगर रोड पर स्थित शहनाई मैरिज हाल में यह कविसम्मेलन होगा।इस कवि सम्मेलन में देश के बड़े बड़े कवि, कवियत्री ओर शायर जिसमें मशहूर शायर महशर आफरीदी, सत्यपाल सत्यम,डॉ. मुकेश दर्पण,फ़ाकिर अदीब, मशहूर शायरा अंजुम रहबर, कवियत्री खुशबू शर्मा, शायरा शाइस्ता सना, हास्य व्यंग्य के शायर जहाज़ देवबंदी आदि शामिल होगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here