होम राज्य उत्तर प्रदेश शेखुपुर विधानसभा में संघठन कार्यशाला बैठक का आयोजन,मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सत्यभान...

शेखुपुर विधानसभा में संघठन कार्यशाला बैठक का आयोजन,मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सत्यभान भदौरिया विधायक धर्मेन्द्र शाक्य और जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य रहे मौजूद।

बदायूं।शेखुपुर विधानसभा में संघठन कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सत्यभान भदौरिया और शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य और जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य ने संघठन कार्यशाला सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष,सभी मण्डल सयोजक,मण्डल प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी,सभी सेक्टर सयोजक एबं सभी मंडलो कार्यकारणी टीम को सम्मानित कर सभी को बैग भेट किये गए इस मौके पर मुख्य अतिथि सत्यभान भदौरिया ने कहा सन1951 में जब संघ की स्थापना हुए थी तभी धारा 370 और 35A को हटाने का संकल्प लिया था जिसे हमारे मोदी जी ने हटाने का काम किया।जब हम लोग पहले अमरनाथ की यात्रा को जाते थे तो हमे पासपोर्ट बनवाने पड़ते थे लेकिन आज हमलोग बहा पर जमीन भी खरीद सकते है।शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने बोलते हुए कहा की हम सबको मिशन 2022 की तैयारी में तन मन धन से जुड जाना है पिछली सरकार में 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी उन गांवों में मोदी सरकार आते इन सभी गांवों बिजली मुहैया कराकर रोशन किया करने का कार्य किया है साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनी तो मोदी जी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास, हमें खुशी है कि हमारे मोदी जी ने हम सबके सपनों को सरकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां खाना बनाती थी तो उसके आँखों में चूले के धुएं के कारण आँसू आते थे इसलिए हर घर में गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री की कथनी करनी में कोई अंतर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 रुपये सालाना बीमा में व्यक्ति को लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा इस मौके पर जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य, ज़िला उपाध्यक्ष बी एस मौर्य,कादरचौक ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, दुष्यन्त कुमार सिंह, राजू मौर्य, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य,सेवाराम कश्यप,मीडिया प्रभारी राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here