होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में धनतेरस पर खरीदारी के लिए सजे बाजार,बाजारों में दिखी रौनक,...

बदायूँ में धनतेरस पर खरीदारी के लिए सजे बाजार,बाजारों में दिखी रौनक, खरीदारी के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम- भीड़ देखकर कारोबारियों के खिले चेहरे,राजनेताओं ने दी सुभकामनाएँ

मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों ने बाजार की तरफ रुख किया तो दुकानों पर चमक बढ़ गई।व्यापारियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे, झूमर और रंगीन लाइटें लगाकर दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया है।शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने बर्तन, आभूषण, वाहन और इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर स्टील के बर्तनों के अलावा पूजन में प्रयोग किए जाने वाले तांबे के बर्तन और क्राकरी की भी खूब बिक्री हुई।धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी की खरीदारी भी तेज है. सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी बढ़ी. व्यापारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री महामारी से पहले के स्तर को हासिल कर लेगी.वैसे तो करवाचौथ से पहले ही बाजार में रौनक होने लगी थी। लोगों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया था, लेकिन दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार गर्म हो गया है।

ऑटोमोबाइल बाजार में भी धनतेरस को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों की भी काफी मांग है।बदायूँ के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा है. हालांकि इस दौरान लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालान नहीं किया.कई लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई दिए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई. इस बार उम्मीद के अनुसार बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। दो साल बाद स्वतंत्र तौर पर निकलने की अनुमति मिलने के चलते लोग कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर बढ़ती भीड़ को देखकर कारोबारी भी खुश हैं।बदायूँ के बड़े बाजार,सर्राफा बाजार,टिकटगंज,पुराना बाजार तक त्योहार की चहल-पहल दिख रही थी, आभूषण की दुकानों और रेस्टोरेंट, चाइनीज फ़ूड व चाट के ठेलों पर भारी भीड़ रही.

धनतेरस दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है और लोग पारंपरिक रूप से सोना, आभूषण और स्टील के बर्तन खरीदते हैं. बदायूँ के बाजारों में भीड़ एक दिन पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है।मिठाई की दुकानों और रेस्तरां में भी बड़ी भीड़ देखी गई।

नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं
नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने धनतेरस के अवसर पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here