होम राज्य उत्तर प्रदेश अरुण दीक्षित को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी -सपा मुखिया के निर्देश...

अरुण दीक्षित को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी -सपा मुखिया के निर्देश पर युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिला स्थान


महोली, सीतापुर। करीब दो दशक से समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता अरुण दीक्षित मोनू को समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सपा मुखिया के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए मोनू को जिले से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में महोली कस्बे के दीक्षित टोला निवासी अरुण दीक्षित मोनू को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 फहद द्वारा नई कार्यकारिणी गठित करते हुए मोनू को यह जिम्मेदारी दी है। बतादें कि सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरदिल अजीज अरुण दीक्षित मोनू बीते करीब दो दशक से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह समाजवादी छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मोनू दीक्षित ने पार्टी के हर आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। जिसके कारण वह युवाओं के चहेते नेता माने जाते हैं। मोनू दीक्षित को उनकी मेहनत और संघर्ष के कारण सपा के वरिष्ठ नेता व जिले के एमएलसी आनंद भदौरिया का करीबी माना जाता है। मोनू दीक्षित स्थानीय स्तर से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों में क्षेत्र के हजारों युवाओं को साथ लेकर शामिल होते रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको यह जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में अरुण दीक्षित मोनू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, उसका वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। साथ ही क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने और विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। अरुण दीक्षित मोनू को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं और उनके समर्थकों में खुशी है। उनको सचिव बनाए जाने पर पार्टीजनों सहित समर्थकों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here