- ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन महोली द्वारा दिया गया ज्ञापन
महोली (सीतापुर)। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन महोली द्वारा लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन के पत्रकार रमन कश्यप की हत्या किए जाने की निंदा कर दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री से उपद्रव में मृतक पत्रकार के परिवार की भी घोषणा के अनुसार मदद करने की मांग की गई। संगठन ने उप जिला अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन मे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उपद्रव के दौरान मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है l पत्रकारों ने तहसील, निघासन के मृतक पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को भी घोषणा के अनुसार सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए तहसील कार्यालय में मौजूद राजस्व निरीक्षक अवधेश पांडेय को ज्ञापन दिया। इस दौरान वरिष्ठ संरक्षक विपिन बाजपेई, राजेश तिवारी, अजय शुक्ला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, शिव चंद त्रिवेदी, रविंद्र सक्सेना, सर्वेश मिश्रा, सिंकू शुक्ला, अनूप मिश्रा, ओम यादव, अनूप मिश्रा, संतोष दीक्षित, लक्ष्मी कांत शुक्ला, पदुम सिंह, जगजीवन भारती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मृतक परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की l

























