बॉलीवुड रिपोर्टर अमित दीक्षित की रिपोर्ट
मेरठ ।सोशल मीडिया के सबसे बड़े ग्रुप “सेल्फी ऑफ द वीक” का “सेल्फी किंग 2021″का अवार्ड इस बार बदायूँ के अमन कपूर के नाम रहा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष सोशल मीडिया फेसबुक पर किया जाता है |”सेल्फी ऑफ द वीक” ग्रुप के संस्थापक श्री संजय बंसल(मेरठ) द्वारा ग्रैंड फिनाले 6-(2021) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें अलग-अलग शहरों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न टास्क दिए गए जिसके निर्णायक जज व एडमिंस के निर्णय के आधार पर टॉप 6 प्रतिभागी चुने गए | जिसमें अमन कपूर बदायूँ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सेल्फी किंग 2021 का खिताब जीत कर बदायूँ शहर का नाम रोशन किया है |
अमन कपूर की सफलताओं का सफर
इससे पूर्व भी अमन कपूर ने बहुत से मॉडलिंग शो में प्रतिभाग किया है | स्मृति वंदन समारोह 2019 में बेस्ट मॉडल 2019 बदायूँ का खिताब अपने नाम किया है,मिस्टर यूपी 2020 में टॉप 10 फाइनल लिस्ट,मिस्टर नेचुरल इंडिया 2020 टॉप 10 फाइनलिस्ट,बेस्ट फिटनेस मॉडल 2021 बदायूँ का खिताब हासिल कर बदायूँ शहर का नाम रोशन कर चुके हैं | इसके अतिरिक्त अमन कपूर ने “क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है” फ़िल्म में भी अभिनय किया है,जिसकी शूटिंग बदायूँ शहर में हुई थी |अमन कपूर पंजाबी कॉलोनी कृष्णापुरी,सिविल लाइंस बदायूँ के निवासी हैं | वे अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी गुरुजनों,अपनी माता जी व बड़े भाई प्रिंस कपूर और अपने सभी मित्रों को देते हैं,जिन्होंने हर कदम पर अमन कपूर का साथ देते हुए हर पल हौसला बढ़ाया है अमन ने कहा कि उन्हीं के आशीर्वाद व शुभकामनाओं से में इस मुकाम पर पहुँचे हैं, वह इसके लिये अपने सभी शुभचिन्तकों का धन्यवाद करते हैं |



























