होम राज्य उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का शेखूपुर विधानसभा से हुआ आगाज दस करोड़ की...

जल जीवन मिशन का शेखूपुर विधानसभा से हुआ आगाज दस करोड़ की लागत से क्षेत्र के 2 गांवों के लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

बदायूं : जिले में विधानसभा-116 शेखूपुर क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी कृपिया एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना के तहत टंकी का शिलांयास शेखूपुर विधायक धर्मेंद शाक्य ने किया।


इस दौरान कार्यक्रम बोलते हुए विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि यह योजना जिले में पहली बार लागू की गई है इस योजना के तहत मुगर्रा जरासी में दो करोड़ 54 लाख 99 हजार एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में पांच करोड़ 77 लाख की लागत से जल जीवन मिशन की योजना से क्षेत्र के 2 गांवों के लोगों के घरों में पानी की टंकी लगाई जाएगी जिससे लोगों को शुद्ध फिल्टर पानी मिलेगा जिसका लाभार्थी के लिए कोई चार्ज भी देय नहीं होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को भाजपा सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं आगामी 2022 में भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की।

जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना के बारे में अभिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि विधायक जी के प्रयासों से 51 प्रोजेक्टों की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों को लाभांवित करने लिए मिली है। जिससे लोगों को शुद्ध फिल्टर पानी मिलेगा जिसका लाभार्थी के लिए कोई चार्ज भी देय नहीं होगा।
कार्यक्रम में विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह, विनीत पांडेय,नेकपाल कश्यप, एस मौर्य ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, अधिशासी अभियंता जल निगम रामहेत सिंह, जल निगम अबर अभियंता प्रदीप चौधरी, परियोजना प्रबंधक मनेज कुमार, भारत सिंह, प्रोजेक्ट मैंनेजर संजीव कुमार, राजू प्रधान, उमेश चंदन, विनीत पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here