- ब्राह्मण संघठनों ने मिलकर बनाया ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा,
- डॉ शैलेश पाठक के आवाहन पर जिले भर से हजारों की संख्या में जुटे सभी ब्राह्मण संगठनों से जुड़े लोग ,
- किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं बुलाना ब्राह्मण समाज मे नई राजनीति की आहट से सहमे समाज के मठाधीश,
- समाज के अधिवक्ताओं व मीडिया जगत से जुड़े लोगों को किया गया सम्मानित।
- सम्मेलन की पल पल की जानकारी जुटाती रही राजनीतिक पार्टियां,भीड़ देखकर सभी मे मची हलचल।
- सम्मेलन के बाद परशुराम चौक पहुंच कर भगवान परशुराम का किया माल्यार्पण
बदायूँ।- डॉ शैलेश पाठक के आवाह्न पर 1 दर्जन से अधिक ब्राह्मण संगठनों के सयुंक्त ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मणों ने जुटकर डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में विशाल शक्ति प्रदर्शन किया।
आज का यह सम्मेलन बदायूँ की राजनीति में ब्राह्मण समाज ने सभी राजनीतिक दलों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं,अभी तक बदायूँ की राजनीति तीन चार जातियों को साधकर जीत हासिल करने की रणनीति में हलचल पैदा कर दी है,
सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब से बदायूँ की राजनीति में हासिये पर चल रहे ब्राह्मण समाज के लोगों में नया जोश जगा गया।बहीं सम्मेलन में किसी भी राजनीतिक दल के स्वयंभू मठाधीशों के सिंघासनों को हिलने का संकेत दे गया।
दो दिन पूर्व परशुराम चौक के उद्घाटन समारोह के दौरान ब्राह्मणों की संख्या के उलट भारी संख्या में आज की उपस्थिति को बदायूँ की राजनीति में नया उदय का संकेत है आज के कार्यक्रम में जिले भर से विभिन्न संगठनों ने एक स्वर में समाज के सम्मान को प्राथमिकता देने वाले लोगों को ही सपोर्ट देने पर आमसहमति बनती दिखाई दी,इसके लिये सम्मेलन में एक दर्जन से अधिक ब्राह्मण संगठनों की एक समन्वय समिति बनाकर ब्राह्मण समाज के उत्थान की रूप रेखा तैयार करने पर सहमति बनी है इसके लिये दो तीन दिन में सभी संगठन बैठकर रणनीति तैयार करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ शैलेश पाठक सहित समस्त उपस्थित ब्राह्मण संघठनों के प्रमुख पदाधिकरियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के उत्थान व खोए हुए सम्मान को पाने के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे। इस दौरान डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में सम्मलेन में सम्मिलित ब्राह्मण संघठनो ने ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए ये एलान किया कि अब ब्राह्मण जन कोई भी निर्णय ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लेंगे।डॉ शैलेश पाठक ने सम्मेलन में आये हुए सभी ब्राह्मण संगठनों के प्रमुख पदाधिकरियों, पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता साथियों समेत हजारों की संख्या में आये ब्राह्मणों का सम्मान किया गया साथ ही सभी का आभार जताते हुए कहा कि 24 घण्टे में केवल 1 फोन कॉल पर इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति का में जीवन भर ऋणी रहूंगा।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज ब्राह्मण समाज को एकजुटता की अत्यंत आवश्यकता है इसके लिए ये सयुंक्त ब्राह्मण सम्मेलन किया गया है।उन्होंने कहा कि हमारा समाज का विभिन्न संगठनों में बंटे होने का राजनीतिक दल अपना उल्लू सीधा कर भूल जाते हैं लेकिन सभी संगठनों के एक हो जाने से हमारी ताकत बढ़ेगी और अपनी इसी ताकत से हम अपना खोया हुआ सम्मान भी हासिल करेंगें और समाज के उत्थान के लिये कार्य करेंगे।अब बदायूँ में सभी विप्रजन कोई भी निर्णय पूरी एकजुटता के साथ लेंगे एवं ब्राह्मणों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने नाम न लेते हुए राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की मुख्य भूमिका होगी।डॉ पाठक ने कहा कि समय समय पर पूरे जनपद में जगह जगह ब्राह्मण सम्मेलन कराकर समाज को एक बैनर तले लाने का प्रयास करेंगे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहाकि आज का यह सम्मेलन समाज को नया आयाम दे रहा है,आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम दिखाई देंगे,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि ब्राह्मणों पर किया जा रहा अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कोई भी राजनीतिक पार्टी जबरदस्ती अपनी पसंद हम पर न थोपे।हम अपने दिल की आवाज सुनेंगे।अखिलभारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल शर्मा ने इस तरह के सम्मेलन जनपद के सभी कोने कोने में आयोजित करने की बात कही।देवेश मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज से जनपद बदायूँ में ब्राह्मण एकजुट हो गया है इसका स्पष्ट प्रमाण यहां उपस्थित हजारों की ब्राह्मणों की उपस्थिति है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को सत्ता में शासन में एवं राजनीतिक भागीदारी चाहिए इससे कम बर्दाश्त नही होगा।बनवारी लाल पाठक ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि आज बदायूँ का ब्राह्मण सम्मेलन देखकर सीना चौड़ा गया।निश्चित तौर पर आने वाले समय मे हमे नजर अंदाज करने वाले दल को कीमत चुकानी पड़ेगी।बरेली से चलकर आये आचार्य संजीव गौड़ महाराज ने अपना आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।उझानी से आये किशन शर्मा ने सम्मेलन में आये ब्राह्मण जनों को नमन करते हुए कहा कि इस ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन स्वागत योग्य है।इस तरह के सम्मेलन भविष्य में किये जाते रहेंगे।पवन शंखधार ने जोशीले अंदाज में सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया।अमन मयंक शर्मा ने ब्राह्मण सम्मेलन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में उपस्थित विशाल जनसमूह ने एक ऐसा ऐतिहासिक संदेश दिया है जिसका प्रभाव दूर दूर तक जाएगा।उन्होंने कहा कि परशुराम भक्तों का जलजला अब रुकने वाला नही है।आशुतोष उपाध्याय ने सम्मेलन में आये ब्राह्मण जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों का इस्तेमाल करना बंद करें।राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने डॉ शैलेश पाठक को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन की समाज को आवश्यकता थी।
कार्य्रकम को प्रदीप कुमार शर्मा,संजीव तिवारी,गौतम शर्मा,प्रदीप दुबे,चेतना शर्मा ने जोशीले वक्तव्य से सम्मेलन को मंत्रमुग्ध किया।इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान,संस्थापक एवं अध्यक्ष ब्राह्मण युवा महासभा,जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव समाज,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,जिलाध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा उझानी,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति समेत दर्जनों संघठनो ने डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का प्रस्ताव पारित करते हुए यह ऐलान किया कि सभी संघठन एकजुट होकर समाज के उत्पीड़न के खिलाफ़ ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ब्राह्मण हित की लड़ाई लड़ेंगे।
सम्मेलन में मुख्य रूप से एडवोकेट संदीप मिश्रा ,एडवोकेट चेतना शर्मा, सौरभ शंखधार अनिल उपाध्याय, राहुल त्रिवेदी,अनुज मिश्रा,अंशु मिश्रा,राहुल शर्मा,अमित शर्मा,धर्मदेव तिवारी,छोटेलाल शर्मा,अनुराग शर्मा,कृपाराम शर्मा,राजीव शर्मा,अनुराग शर्मा,राकेश शर्मा,श्यामसुंदर उपाध्याय,विवेकानंद शर्मा,अवधेश तिवारी,राहुल दुबे,अजीत मिश्रा नरहरि मिश्रा,हरिओम तिवारी,रामदेव तिवारी,सोनू तिवारी,शिवम मिश्रा,पंकज मिश्रा,शिवम पांडेय,राजऋषि मिश्रा,सार्थक द्विवेदी,संतराम शर्मा,शिवाकांत शर्मा,मुनेंद्र शर्मा,अजय शर्मा,रितेश उपाध्याय समेत सभी वरिष्ठ चिक्तिसक बंधुओं,पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता बंधुओं सहित हजारों सम्मानित ब्राह्मण जन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कामेश पाठक ने किया।






























