होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आर्शीवाद, भामाशाह समिति के प्रदेश महामंत्री विकास माहेश्वरी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का चौक पर किया ज़ोरदार स्वागत,

बदायूँ।भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज राजीव गुप्ता ने श्री भामाशाह चौक पहुंच कर भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर भामाशाह सेवा समिति के प्रदेश महामंत्री विकास माहेश्वरी सहित सभी पदाधिकारियों ने राजीव गुप्ता का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। राजीव गुप्ता ने अपने सम्बोधन में श्री भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही समिति के सभी पदाधिकारियों का स्वागत के लिये आभार जताया।इस दौरान समिति के प्रदेश महामंत्री विकास माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संस्थापक दिनेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मुनेंद्र सिंह एडवोकेट, बिपिन अग्रवाल, रामौतार गांधी, प्रदेश महामंत्री विकास माहेश्वरी, अमन गुप्ता, रजत गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज साहू,शिवम गुप्ता, ऋषि अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here