होम राज्य उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत् परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तरप्रदेश के आवाहन पर प्रदेश भर...

राज्य विद्युत् परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तरप्रदेश के आवाहन पर प्रदेश भर के अवर अभियंता / प्रोन्नत अभियंता बेनियम कार्यों का करेंगे बहिष्कार, बदायूं में भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सायं 5 से 6 बजे तक करेंगे विरोध सभा- धर्मात्मा कुमार जिलासचिव

बदायूँ में भी कल से प्रदेश भर में प्रस्तावित राज्य विद्युत् परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तरप्रदेश द्वारा ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन किया जाएगा, उपरोक्त ध्यानाकर्षण कार्यक्रम में बदायूं जनपद के भी समस्त अवर अभियंता भाग लेंगे ।

स्वदेश केसरी से बात करते हुए संगठन के जिला सचिव धर्मात्मा कुमार ने बताया कि राज्य विद्युत् परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तरप्रदेश द्वारा अवर अभियंताओं की विभिन्न लंबित समस्याओं के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन से लगातार वार्ता के उपरांत भी अवर अभियंताओं के समस्याओं का निराकरण प्रबंधन द्वारा नहीं किये जाने से आहत है, उन्होंने सभी का दर्द बयां करते हुए कहा कि उ०प्र० ऊर्जा क्षेत्र में विद्युत् उत्पादन, पारेषण एवं वितरण से लेकर उ०प्र० सरकार/शासन के मुख्य स्लोगन उपभोक्ता देवो भवः को धरातल पर चरितार्थ करने में अवर अभियंताओं संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपरीत परिस्थिति में भी यह संवर्ग अपने प्राणों की परवाह किये बिना निर्बाध विद्युत् आपूर्ति बनाये रखने के प्रति सदैव तत्पर दृढसंकल्पित रहता है। लेकिन कई दौर की बातचीत में स्पष्ट सहमति बनने के पश्चात् भी कार्पोरेशन स्तर पर लम्बे समय तक आदेशों का जारी न किया जाना अथवा कतिपय जारी आदेशों का क्रियान्वयन न कराये जाने से यह संवर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जिस कारण प्रदेश भर के अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं में रोष फैल रहा है इसी के चलते एशोसिएशन को मजबूरन बाध्य होकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ रहा है। संगठन की केंद्रीय इकाई द्वारा न्याय की अपेक्षा में विभिन्न पत्रों के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किये जाने की सूचना प्रबंधन को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है, कल यानि 7 सितंबर से आंदोलन जारी रहने तक समस्त अवर अभियंता प्रोन्नत अभियंता नियमानुसार वर्क टू रूल कार्य करेंगे तथा के नियम कार्यों का बहिष्कार करते हुए जनपद बदायूं में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 5:30 से 6:00 तक विरोध सभा करेंगे।

इसी क्रम में संगठन की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति एवं उच्चाधिकार समिति की सम्पन्न बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों, तापीय / जल विद्युत परियोजनाओं के संगठन पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर उपरोक्त परिस्थितियों पर चिन्तन मनन किया। बैठक में गम्भीर विचार-विमर्श के बाद पदाधिकारियों द्वारा ऊर्जा क्षेत्र की उपरोक्त स्थितियां संगठन की न्यायोचित माँगों / समस्याओं के निराकरण पर ऊर्जा प्रबन्धन की उपेक्षापूर्ण रवैये और सहमतियों पर वादाखिलाफी तथा अवर अभियन्ता / अभियन्ता संवर्ग के विरुद्ध हो रहे अनवरत प्रतिगामी आदेशों / उत्पीडन पर गहरी नाराजगी एवं आक्रोश व्यक्त किया गया। केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के क्रम में संलग्न मॉग पत्र के बिन्दुओं का न्यायसंगत निराकरण होने पर ध्यानाकर्षण आन्दोलन के माध्यम से ऊर्जा प्रबन्धन का ध्यानाकर्षण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय के क्रम में प्रस्तावित ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

ध्यानाकर्षण कार्यक्रम

दिनांक 07.09.2021 से आंदोलन जारी रहने (उपरोक्त घोषित सामूहिक उपवास एवं दो दिवसीय क्रमिक अनशन तिथियों को छोड़कर) तक समस्त अवर अभियन्ता / प्रोन्नत अभियन्ता नियमानुसार कार्य(वर्क टू रूल) करेंगे तथा बेनियम कार्यों का बहिष्कार करते हुए जनपद / परियोजना शाखा पर सायं 5:00 से 6:00 तक विरोध सभा करेंगे।

उपरोक्त ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के बाद भी यदि ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा संगठन के संलग्नक माँग पत्र पर परिणामपरक / सकारात्मक कार्यवाही न किये जाने अथवा आन्दोलन के दौरान किसी सदस्य / पदाधिकारी का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न किये जाने की स्थिति में वर्तमान आन्दोलन नोटिस के निरन्तरता में संगठन तत्काल निर्णय लेकर आन्दोलन के अगले चरण अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार अथवा जेल भरो आन्दोलन जैसे वृहद आन्दोलन की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here