होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता ने किया गरीब...

बिल्सी में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता ने किया गरीब कल्याण अन्न योजना का निशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ

बिल्सी। प्रधानमंत्री की गरीव कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बिल्सी में आज लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरण का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दातागंज) द्वारा किया गया।

नगर के कोटेदार राहुल माहेश्वरी की दुकान पर इस योजना का सुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर इस योजना के लाभार्थी राशन कार्ड धारकों को राशन (अन्न) वितरण किया गया। इस अवसर पर कोटेदार राहुल माहेश्वरी , युवा नेता आदित्य महेश्वरी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता,अजय प्रताप, राहुल झंवर , गौरव गुप्ता समेत अनेको भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here