होम राज्य उत्तर प्रदेश सबको राशन सबको पोषण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजन दिवस पर बदायूँ नगर...

सबको राशन सबको पोषण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजन दिवस पर बदायूँ नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कराया राशन वितरण

कोरोना महामारी के बीच किसी को भी भूखा न सोने देने के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अंतर्गत देशभर के 80 करोड़ लोगों एवं उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना के अंतर्गत  पारदर्शी तरीके से राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त 5 किलो अनाज निशुल्क दिया जा रहा है.योजना के अंतर्गत नवंबर 2021 तक लोगों को निशुल्क राशन मिलता रहेगा.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत  नगर के मीरा जी की चौकी पर मुख्य अतिथि के रूप में  नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल उपस्थित रही व राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण करवाया.

अन्न  महोत्सव में सहभागी होकर योजना के लभार्थियों को पूर्ण सम्मान के साथ अन्न एवं थैला भेंट किया । इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये।

कार्यक्रम में समाजसेवी  ज्वाला प्रसाद गुप्ता , पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा , संजय तिवारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूं, केशवनाथ वैश्य, रजत शर्मा सहित सम्मानित सभासदगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here