होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ जनपद में मनाया गया अन्न महोत्सव का कार्यक्रम,राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता...

बदायूँ जनपद में मनाया गया अन्न महोत्सव का कार्यक्रम,राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा लोगों को मुफ्त में बांटे गए बैग व राशन

बदायूँ ।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव कार्यक्रम बदायूँ के वजीरगंज ब्लाक के ग्राम टिकुरी में सलारपुर ब्लाक के ग्राम गिरधरपुर में नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा मुफ्त राशन वितरण किया ।

अन्न महोत्सव में बैग के साथ राशन लिए लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई पड़ी।लाभार्थियों ने राशन देन के लिए सरकार का धन्यवाद दिया। अधिकांश ग्रामसभाओ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।अन्न महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री ने ग्राम टिकुरी, व गिरधर पुर में लाभार्थियों को बैग वा राशन वितरित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ दीपा रंजन,ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी,पूर्व दर्जा मंत्री योगेंद्र सागर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here