आजदी के 75वें वर्ष में प्रवेेश होने पर देश भर में मनाये जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत स्वतन्त्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक मनाया जाने वाला जश्न ए आज़ादी के आयोजन के षष्टम दिवस सुपंथी साहित्य संस्था व बदायूँ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में कोविड प्राटोकाल का अनुपालन करते हुए शहीदों के सम्मान में काव्य सन्ध्या का आयोजन पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि डी0सी0बी0 चेयरमेन उमेश राठौर, क्लब सचिव डॉ0 अक्षत अशेष, डॉ0 दीपांकर गुप्त, एवं क्लब सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
बरेली मण्डल के प्रतिष्ठित कवियों ने शहीदों के सम्मान में काव्य पाठ प्रस्तुत किया
डॉ0 रामबहादुर व्यथित ने वतन की आन लिखता हूँ, चमन की शान लिखता हूँ। लहू की रोशनाई से मैं हिंदुस्तान लिखता हूँ
अभिषेक “अनंत” ने ओढ़ बसंती चूनरी, लिए हरित परिवेश।
श्वेत नील आकाश सँग, हुआ तिरंगा देश
शराफत समीर ने हो कफन मेरा तीन रंगों का और होठों पर गंगाजल हो… तो वही
डॉ0 मुकेश मीत ने जाने कितने इस पर बलिदान हुए होंगे तब जाके वतन अपना आजाद हुआ होगा… का पाठ किया।
सुपंथी साहित्य परिषद के संस्थापक डॉ0 दीपंकर गुप्त ने जन जन में सोई चेतना जगाता रहू मैं। बलिदानियों की यश गाथा गाता रहू मै।
डॉ0 सोनरूपा विशाल ने ब्याहता है जोश की जो शौर्य से परिणित है, वो शहादत मौत क्या है जिंदगी की जीत है के माध्यम से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डॉ0 कुलदीप अंगार ने इतिहास रचा शत्रु के लहूलुहान का। बुझने न देना यह दीप बलिदान का….
डॉ0 अक्षत अशेष ने आजादी का यह महापर्व दर्पण है कुछ अरमानों का,
हम क्रांति पथ पर एक साथ कर दे जीवन के हस्ताक्षर…
जैसी देश भक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं में जोश भरते हुए देश की आज़ादी के लिये देश पर मर मिटने वाले शहीदों की शौर्य गाथाओं को कविता के माध्यम से पढ़ते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
काव्य पाठ करने वाले कवि गणों का सम्मान राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता द्वारा किया गया एवं क्लब पदाधिकारी एवं जश्न ए आजादी आयोजन में सहयोगियों का विशेष सम्मान सुपंथी संस्था एवं बदायूँ क्लब की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
आयोजन में पदम विभूषण गुलाम मुस्तफा के पुत्र एवं विख्यात गायक मुर्तजा मुस्तफा खान का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत ऐसे आयोजन इस देश के कर्णधारों में स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के प्रति एक विशेष सम्मान जाग्रत कर आज के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करने का कार्य करते है।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।
सचिव डॉ0 अक्षत अशेष ने बताया कि रविवार 15 अगस्त 2021 पूर्वान्ह 11 बजे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री डी0पी0 भारती, डॉ0 अक्षत अशेष, उपाध्यक्ष एस0के0गुप्ता, अनूप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, दीपक सक्सेना, डॉ0 सोनरूपा विशाल, डॉ राम बहादुर व्यथित, नरेंद्र गुप्ता, सुपंथी संस्था के संरक्षक सन्तोष गुप्ता, डॉ0 सौरभ शंखधार, डॉ0 मुकेश मीत, शराफत समीर, अभिषेक अनंत, मुस्तफा खां, रविन्द्र मोहन सक्सेना, ई0 नरेश चंद्र शंखधार, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, इजहार अहमद, आयुष भारद्वाज, राजेश मौर्या आदि का विशेष सहयोग रहा।




















































