बदायूँ क्लब में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक मनाया जाने वाले जश्न ए आज़ादी कार्यक्रम के पंचम दिवस आज देशभक्ति पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खुशी दयाल प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनावर की मन्नत द्वितीय, ए0एम0यू 0 की छात्रा अदा रियाज तृतीय रही। निर्णायक शास्त्रीय एवं गजल गायक शाजेब हसन रहे।
सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरपर्सन दीपमाला गोयल एवं पूर्व चेयरमैन दातागंज ब्रज क्षेत्र मंत्री राजीव गुप्ता द्वारा प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत ऐसे आयोजन इस देश के कर्णधारों में स्वाधीनता के क्रांतिकारियों के प्रति एक विशेष सम्मान जाग्रत करने का कार्य कर रहे हैं,इस तरह के कार्यक्रम आज के युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करते है। कार्यक्रम के समापन पर क्लब अंकेक्षक संजय रस्तोगी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।सचिव डॉ0 अक्षत अशेष ने बताया कि शनिवार को बदायूँ क्लब में शहीदों के सम्मान में काव्य सन्ध्या का आयोजन होगा। रविवार, 15 अगस्त 2021 पूर्वान्ह 11 बजे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ0 अक्षत अशेष, जिला बार महासचिव संदीप मिश्रा, अनूप रस्तोगी, रविन्द्र मोहन सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, इजहार अहमद, आयुष भारद्वाज, राजेश मौर्या, गिरजाशंकर, आदि का विशेष सहयोग रहा।
































