होम राज्य उत्तर प्रदेश इस्मत चुगताई की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन,इस्मत चुगताई ने सम्पूर्ण...

इस्मत चुगताई की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन,इस्मत चुगताई ने सम्पूर्ण विश्व में बदायूँ जनपद का नाम रोशन किया-अमन मयंक शर्मा


बदायूँ । बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति ने उर्दू की महान लेखिका इस्मत चुगताई की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर में किया ।

संगोष्ठी में बदायूँ गौरव क्लब व बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने चुगताई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रसिद्ध उर्दू लेखिका इस्मत चुगताई का 107 वां जन्मदिन अगस्त 21,को मनाया था. इस्मत का जन्म बदायूं उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त 1915 को हुआ था. वह एक सशक्त नारीवादी लेखिका थीं जो हमेशा समाज की परंपराओं के खिलाफ लिखतीं थीं. वह 1942 में छपी अपनी लघु कहानी “लिहाफ” से काफी कुख्यात हो गईं थीं; जो कि समलैंगिकता पर आधारित था. इस्मत चुगताई का निधन 24 अक्टूबर, 1991 को हुआ था लेकिन उनके द्वारा लिखी गयी रचनाएँ आज भी उर्दू साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान रखतीं हैं. इस्मत चुगताई उर्दू साहित्य की सर्व प्रमुख लेखिका थीं, उन्होंने 13 बॉलीवुड फिल्मों की पटकथा भी लिखी थी। उन्होंने बदायूं जनपद की सरजमीं का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं अशोक सक्सेना ने कहा कि इस्मत चुगताई को 1973 में फिल्म गरम हवा की कहानी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस्मत आपा ने उर्दू साहित्य में नजीर पेश की है। बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव हिलाल बदायूंनी ने कहा कि निसंदेह इस्मत चुगताई बदायूं जनपद की शान हैं।उन्होंने । उन्होंने निम्न मध्यवर्गीय मुस्लिम तबक़े की दबी-कुचली सकुचाई और कुम्हलाई लेकिन जवान होती लड़कियों की मनोदशा को उर्दू कहानियों व उपन्यासों में पूरी सच्चाई से बयान किया है।
संगोष्ठी में अमित दीक्षित, ऋतुराज खुसारिया,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,दिनेश शर्मा,विभांशु दत्त ने भी अपने विचार रखे। अमन मयंक शर्मा ने कहा कि इस्मत चुगताई की स्मृतियों को संजोते हुए क्लब द्वारा भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में अलंकार तोमर, शिवम शर्मा, करुणेश राठौड़, कौशल राठौड़, हिमांशु गुप्ता, रफत खान, प्रशांत राज आर्य, दयाराम वेदपथी, विभांशु दत्त, रितेश उपाध्याय, गौरव पाठक, विनोद सक्सेना, निशांत पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन के जमशेद ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here