श्री भामाशाह सेवा समिति के प्रदेशीय पदाधिकारी की घोषणा कर दी गई है,समिति के चुनाव में सर्वसम्मति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री के पद पर विकास माहेश्वरी को चुना गया है।
विकास माहेश्वरी का नाम बदायूँ के तमाम संगठनों में तेज तर्रार व चर्चित लोगों के रूप में जाना जाता है, श्री माहेश्वरी ई-गुरुकुल कॉलेज के निदेशक ,सत्यमेव फाउंडेशन के संस्थापक, समाजसेवी, बरिष्ठ भाजपा नेता,व स्वदेश केसरी न्यूज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डारेक्टर भी हैं।
विकास माहेश्वरी के चुने जाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा की गई है।
विकास माहेश्वरी ने महामंत्री चुने जाने के बाद फुलफॉर्म में आ गए हैं उन्होंने बताया की जल्द ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में श्री भामाशाह सेवा समिति का गठन किया जाएगा।साथ ही सभी जिलों में भामाशाह चौक की स्थापना की जाएगी, समिति के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पद दिए जाएंगे,प्रथम चरण में ज़िले में सदस्यता अभियान के माध्य्म से 1 लाख सदस्य को समिति से जोडा जाएगा, इसके लिये शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार कर उसी के अनुरूप कार्य किये जायेंगे।
विकास माहेश्वरी के प्रदेश महामंत्री चुने जाने पर सभी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।भाजपा ज़िलाध्यक्ष अशोक भारती व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता ने बधाई दी है। , बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है शोशल मीडिया के माध्यम से व घर पर पहुंच कर लोग बधाईयां दे रहे हैं।
होम राज्य उत्तर प्रदेश विकास माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी,श्री भामाशाह सेवा समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश...


























