देश भर में मनाये जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत बदायूं क्लब बदायूँ में आयोजित “जश्न-ए-आज़ादी”सात दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर स्वतंत्रता के अर्थ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया भाषण प्रतियोगिता में ब्लूमिंग डेल स्कूल के जय जयंत दत्त पाठक प्रथम, यही की संस्कृति गुप्ता द्वितीय एवं मदर एथेना स्कूल की अदिति तृतीय रही।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक दास कॉलेज के असिस्टेन्ट प्रो0 रवि भूषण पाठक, डॉ0 बी0एन0शुक्ला, डॉ0 सत्यम मिश्रा रहे।सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य द्वारा प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन इस देश के कर्णधारों में अपनी बात बेबाकी से रखने के साथ ही उनमें नेतृत्व कौशल का विकास करने में अवश्य ही सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।सचिव डॉ0 अक्षत अशेष ने बताया कि शुक्रवार को बदायूँ क्लब में देशभक्ति पर गायन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रविवार, 15 अगस्त 2021 पूर्वान्ह 11 बजे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। यह सप्त दिवसीय आजादी महोत्सव स्वतंत्रता संस्मरणों एवं संस्कारों को जीवंत रखेगा। डॉ0 अक्षत अशेष ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम तीन-तीन छात्र/छात्रायें सहभागिता कर सकेंगे। सभी को मास्क पहनकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डॉ0 अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, सुभाष भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, रविन्द्र मोहन सक्सेना, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, इजहार अहमद, आयुष भारद्वाज, सन्ध्या, गीतिका आदि का विशेष सहयोग रहा।




























