बदायूँ।एनसीसी द्वारा मनाए जा रहे जश्न ए आजादी के अवसर पर एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज बदायूं के एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय प्रांगण में स्थित नेहरू जी की प्रतिमा की साफ सफाई की ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने एनसीसी कैडेट्स को आजादी के महत्व आजादी हासिल करने में देश के वीरों द्वारा दिए गए बलिदान के विषय में विस्तार से बताया। वहीं महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर संतोष कुमार सिंह निर्देशन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा की धुलाई व साफ सफ़ाई की,मूर्ति सफाई के उपरांत एनसीसी के कैडेट्स ने कॉलेज के प्रांगण में बृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर आयुष कुमार सिंह अंडर ऑफिसर अनुष्का शर्मा, वंदना, यामिनी,हिमाचल,रोशनी, राजीव, मानसिंह, अमन ,प्रवेंद्र इत्यादि कैडेट्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम समापन पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने एनसीसी कैडेट्स को समाज सेवा कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी जैसा संगठन भारत देश की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जब-जब भारत को सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तब एनसीसी जैसे संगठनों ने अतुलनीय भूमिका अदा की है। एनसीसी कैडेट्स न केवल वीरों का सम्मान करके बल्कि वृक्षारोपण करके भी समाज समाज के लोगों की रक्षा कर सकते हैं।प्राचार्या ने पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे लिए जीवनदायिनी है, इनसे मिलने वाली आक्सीजन से ही धरती पर जीवन सुरक्षित है बृक्षों से प्राप्त होने वाली शुद्ध ऑक्सीजन प्राणवायु कहीं जाती है ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ विक्रांत उपाध्याय ,डॉक्टर वैकुंठ नाथ शुक्ला ,रवि भूषण पाठक ,डॉ आशीष गुप्ता , ङा आर के शर्मा, ङा सत्यम, सुमित कुमार मिश्रा इत्यादि लोगों ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया ।




























