बदायूँ ब्लॉक प्रमुख चुनाव में आज प्रत्याशियों के नामांकन के दिन जगत,कादरचौक,म्याऊं,उझानी ब्लॉक में नामांकन के लिये निर्धारित समय तक भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ किसी भी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया जिसके चलते सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।






मतदान क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिये भारी पुलिस बल तैनात कर पूरे इलाके को छाबनी में तब्दील कर दिया था।निर्विरोध निर्वाचित होते ही सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त किया है। शेखुपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जगत,म्याऊं,उझानी व कादरचौक ,चार ब्लॉकों से जुड़े हुए हैं, सभी ब्लॉकों में भाजपा के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से शेखुपुर विधायक ने खुशी जाहिर की है।उन्होंने इसका श्रेय क्षेत्र की जनता , भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा के जिला व शीर्ष संघठन को दिया है।


























