बदायूं।बदायूं क्लब प्रांगण में राष्ट्रीय गीतकार स्व. डॉ. उर्मिलेश की 70वीं जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।पौधरोपण कार्यक्रम के तहत फलदार व छायादार 41 पौधे लगाए गए।जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, प्रातः प्रारंभ हुये आयोजन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। उन्होंने ने क्लब प्रांगण में डॉ. उर्मिलेश को श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण किया, आयोजन की सराहना करते हुये जिलाधिकारी ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली, और पौधारोपण को वर्तमान की आवश्यकता समझाते हुए कहा कि तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि और मानसून परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किए जाएं। पेड़- पौधों के अंधाधुंध दोहन से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने व उनका संरक्षण किए जाने की अपील की।




उन्होंने डॉ. उर्मिलेश को बदायूं का गौरव बताते हुये इन कार्यों को उनकी स्मृति में श्रेष्ठ कार्य बताया। इस अवसर पर क्लब के आजीवन सदस्य नितिन अग्रवाल द्वारा पार्क के लिए तीन बैंच अपने पिता स्व कमल अग्रवाल की स्मृति में भेंट की ।क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष ने कहा,यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन समय की मांग है और क्लब के इस प्रयास से निश्चित रुप से अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित होंगे। अन्त में डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि आज का यह ४१ पौधों के पौधारोपण को आने वाले दिनों में पूर्णतया सफल बनाया जायेगा, यह पौधे जीवित रहें और बढ़े इस लिए ट्री गार्ड सहित सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रखी गई है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पौधारोपण में शिखर इन्सटीट्यूट आफ फार्मेसी एवं एक गिलहरी संस्था का विशेष सहयोग रहा, पौधारोपण में सहसचिव अनूप रस्तोगी, सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना, क्रीडा सचिव कुलदीप रस्तोगी, जनसम्पर्क सचिव मनीष सिंघल, अंकेक्षक संजय रस्तोगी, शरद रस्तोगी, विक्रांत मेंहदीरत्ता, करन थरेजा, राजेश वर्मा, सुनील गुप्ता, सोनिका गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, विजय मेंहदीरत्ता, रुपेंदर सिंह लाम्बा, क्षितिज शंखधार, अरविंद गुप्ता, नरेश चंद्र शंखधार, प्रिंस मेंहदीरत्ता, राजीव रायजादा, अतुल गुप्ता, डॉ. सौरभ शंखधार, ओ पी भारद्वाज, हिमांशु यजुर्वेदी, आयुष भारद्वाज, नितेश वाष्र्णेय, अब्बासी पेंटर, आसिम पेंटर, आदि उपस्थित रहे।


























