बदायूँ जिला महिला अस्पताल में बैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों से आये दिन बढ़ रही बदसलूकी की घटनाएं, ऐसी ही एक घटना सोमवार को घटी है जिसमें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने गए दम्पति के साथ जिला महिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार कर दिया पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बदायूँ का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर नर्स द्वारा आए दिन मरीजों व तीमारदारों से बदसलूकी की घटनाएं होना अब आम बात हो चुकी है जिसको जिला प्रशासन मीडिया के माध्यम से जानकर भी अनजान बना रहता है। तमाम शिकायतों के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई ना होने की वजह से नर्सो व डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं। अस्पताल में ऐसे ही दो ताज़ा मामले सामने आए हैं पहला मामला सोमवार का है जिसमें बदायूं निवासी राजेंद्र बत्रा पुत्र श्री कृष्णलाल बत्रा अपनी पत्नी के साथ कोरोना बैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए जिला महिला अस्पताल गए थे ,बैक्सीन लगवाने के लिये जबतक शर्ट की बांह हटा पाते तबतक तैनात स्टाफ ने वैक्सीन की सुई इतनी बेरहमी से लगाई कि सुई लगते ही उनके हाथ से खून का फुब्बबारा छूटने लगा इस बाबत जब भुक्तभोगी ने एतराज जताया तो सभी स्टाफ ने मिलकर उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दी,जब खून रोकने के लिये रुई और बेन्डेट कि मांग की तो स्टाफ ने बहार मेडिकल से खरीदने की सलाह देते हुए भगा दिया। पीड़ित राजेंद्र बत्रा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

बहीं दूसरे मामले में बैक्सीन लगवाने गए व्यक्ति से स्टाफ के मांगने पर जब अपना आधार कार्ड दिया गया उसके बाद महिला स्टाफ ने उससे उम्र पूछने लगीं जब व्यक्ति ने आधार में उम्र लिखे होने का हवाला दिया तो महिला स्टाफ ने व्यक्ति से अभद्रता शुरू कर दी।मामला यहीं शांत नहीं हुआ जब बैक्सीन लगवाने गए व्यक्ति ने स्टाफ से पहले मास्क लगाने को कहा तो सभी स्टाफ ने एक स्वर में बिना मास्क लगाए ही बैक्सीन लगेगी लगवाना है तो लगवाओ,बेचारे ने अपना मास्क लगाकर बैक्सीन तो लगवा ली ने जाते जाते उसने बिना मास्क लगाए सभी स्टाफ की वीडियो बनाकर स्वदेश केसरी को भेजी है,जिसमें साफ नजर आ रहा है कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे व बहीं मौजूद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने कभी बीच बीच मे इस गम्भीर लापरवाही पर ध्यान नहीं दिया है।जहां एक ओर भारत सरकार भारत की जनता को अवेयर करने के लिये दिन रात मोबाइल पर कॉल करने से पूर्व कॉलर टियून के माध्यम से एक मिनट तक कोविड19 के नियमों का पालन करने के लिये अपील करता है स्वास्थ्य मंत्रालय जगह जगह अभियान चलाकर जनता को समझाने के लिये की “वैक्सीन के बाद भी दो गज की दूरी- मास्क लगाना है जरूरी”,तमाम टीवी चैनलों पोस्टर बैनरों,व देश के प्रधानमंत्री,तक अपील करते नहीं थक रहे हैं,बहीं पिछले हफ्ते बरेली की एक बैंक में बैंक के गार्ड ने बैंक में आये अपने कस्टमर को मास्क न लगा होने पर उसके पैर में गोली तक मार देता है। लेकिन बदायूँ का महिला जिला अस्पताल बिना मास्क लगाए ही लोगों को बैक्सीनेशन के साथ साथ उनके जान से खिलबाड़ कर रहे हैं।जहां सरकारी महकमे से लेकर सरकार तक के लोगों को बैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन सरकारी जिला महिला अस्पताल में महिला डॉक्टर व स्टाफ द्वारा बैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों साथ बिना मास्क लगाए ही उनके स्वास्थ्य से खिलबाड़ कर रहे हैं,जब जागरूक लोग मास्क के लिये टोंक रहे हैं तो उनके साथ अभद्रता की जा रही है।


























