- दि वायर के संस्थापक सम्पादक एमके वेणु ने ट्विटर पर लिखा, ‘गंगा पर तैरती लाशों और पेगासस पर रिपोर्टिंग का ये ईनाम मिला है?
- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में भयावह परिस्थिति को बयान करती दैनिक भास्कर की कई रिपोर्ट्स चर्चा में रही थीं,
- उत्तर प्रदेश में भारत समाचार चैनल ने भी कोरोना संक्रमण, हाथरस कांड जैसे गंभीर मामले में ब्रजेश मिश्रा ने योगी सरकार की नामकियों को दिखाया था।
- भोपाल, नोएडा, इंदौर, जयपुर जैसे कई स्थानों पर दैनिक भास्कर ग्रुप के कार्यालयों पर छापा
- आयकर विभाग ने मारा है अखबार के देश भर के कई कार्यालयों पर एक साथ छापा
देश के बड़े अखबार समूह ‘दैनिक भास्कर’ के देश भर में कई कार्यलयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर के कार्यालय में छापा मारा गया। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी के तहत टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है।कार्रवाई के दौरान ग्रुप के 2 दर्जन ठिकानों पर 800 से अधिक आयकर अधिकारी मौजूद है।भोपाल के ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भास्कर के मालिक अग्रवाल बंधुओं यानि भास्कर के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, गिरीश और पवन अग्रवाल के घर सहित भास्कर के प्रमोटर्स के आवास और दफ़्तरों पर भी आइटी की टीम पहुंची। वहीं प्रेस काम्पलेक्स स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग की टीम ने सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया। इसके लिए सर्च टीम का सहयोग सीआरपीएफ़ और स्थानीय मध्य प्रदेश पुलिस कर रही है।भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे की कार्रवाई जारी है। पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है।छापे की सूचना के बाद कर्मचारियों को घर से काम (work from home) करने के लिए कहा गया है।
इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी साथ है। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और जयपुर सहित देश के कई कार्यलयों में छापे मारे जाने की कार्यवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बीच अखबार की डिजिटल टीम को घर से काम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल मामले में और जानकारी का इंतजार है।बता दें कि हाल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में भयावह परिस्थिति को बयान करती दैनिक भास्कर की कई रिपोर्ट्स चर्चा में रही थीं। इस बीच दैनिक भास्कर अखबार के दफ्तरों पर आयकर छापे की खबर सामने आते ही सोशलमीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
दैनिक भास्कर पर आयकर छापे पर प्रतिक्रिया
पत्रकार और लेखिका सबा नकवी ने ट्वीट किया, ‘ग्रुप ने दूसरी लहर के दौरान शानदार रिपोर्टिंग की थी। बस ऐसा कर रही हूं।’वहीं, पत्रकार श्रीनिवासन जैन ने एक शब्द लिखा, ‘निस्सन्देह’ (of course)।,वहीं पत्रकार अरविंद गुणाशेखर ने ट्वीट किया, ‘एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग टैक्स चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर के देश के कई दफ्तरों में छापेमारी कर रहा है। कई टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में तलाशी कर रही हैं।’ ,दि वायर के संस्थापक सम्पादक एमके वेणु ने भी दैनिक भास्कर समूह पर छापे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एमके वेणु ने ट्विटर पर लिखा, ‘गंगा पर तैरती लाशों और पेगासस पर रिपोर्टिंग का ये ईनाम मिला है?’वहीं, कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी समूह के करीब छह परिसरों पर ‘मौजूद हैं’। इनमें राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश में भारत समाचार चैनल के ऑफिस एवं एडिटर-इन-चीफ बृजेश मिश्रा, स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह और भी कई डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के इनकम टैक्स की टीम जांच के लिए पहुंची है। वहीं विपक्षी पार्टियां इसे बदले की भावना बता रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण, हाथरस कांड जैसे गंभीर मामले में योगी सरकार की जमकर आलोचना भारत समाचार ने की थी। जिससे बौखलाई सरकार ने भारत समाचर के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती नगर विपुल खंड में एडिटर-इन-चीफ बृजेश मिश्रा का आवास है जहां पर पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम ने संपादक और प्रोमोटर के अलावा भारत समाचार के कर्मचारियों के घर पर भी छापेमारी की है।
विपक्षी पार्टियां इसे बता रही बदले की भावना
इस छापेमारी को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण, हाथरस कांड जैसे गंभीर मामले में ब्रजेश मिश्रा ने योगी सरकार की नामकियों को दिखाया था। जिससे योगी सरकार बौखला गई है। सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर पत्रकारों को की आवाज को दबाना चाहती है। हमारी पार्टी सरकार के लिए प्रदेशभर में आंदोलन करेगी





























