इन्वर्टर कंपनी में यूपी के सर्वाधिक छात्र सलेक्ट
ऑनलाइन हुई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
तकनीकी ज्ञान और अंग्रेजी के पूछे गए प्रश्न
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं के लिए सुकून देने वाली ख़बर है। इलेक्ट्रिकल के 27 छात्रों को जॉब मिल गई है। ये स्टुडेंट्स यूपी और बिहार के रहने वाले हैं। सर्वाधिक नौकरी पाने वालों में उत्तर प्रदेश के हैं। इन छात्रों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए चयन हुआ। ये स्टुडेंट्स दिल्ली की सीनाइडर इलेक्ट्रिक से ऑफर लेटर मिलने के बाद ज्वाइन कर चुके हैं। यह कम्पनी इन्वर्टर का निर्माण करती है। चयनित होने वाले छात्रों में अभिलाष सिंह, अभिषेक चौहान, भोपाल सिंह, आदित्य कुमार, अयाज़ आरिफ खान, कृपा नंदन, कुलदीप कुमार, नितीश पाल, ऋषभ जैन, प्रशांत शर्मा, सौरभ, विशाल, शहज़ाद खान, विवेक पाल, यश राजपूत, युवराज सिंह आदि शामिल हैं, जिनमें यूपी से 24 और बिहार से 03 हैं। कंपनी के एचआर मैनेजर श्री पीयूष कुमार ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए इन छात्र-छात्राओं का चयन किया। लिखित परीक्षा में तकनीकी ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए। पॉलिटेक्निक प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। चयन प्रक्रिया के दौरान टीपीओ श्री तुषार सक्सेना और इलेक्ट्रिकल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शशांक मिश्रा मौजूद रहे।


























