होम राज्य उत्तर प्रदेश आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं-यादवेंद्र...

आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं-यादवेंद्र शाक्य “सन्नी”

बदायूं। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र के गांव गठौना में पौधरोपण अभियान का श्री गणेश किया गया। पौधरोपण अभियान शिविर का उद्घाटन शेखुपुर विधायक के भाई यादवेंद्र शाक्य “सन्नी” द्वारा किया गया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोग हरे भरे पेड़ों को काट रहे हैं जो प्रकृति के साथ खिलवाड़ है। इसका नतीजा अब हम सभी को भुगतना पड़ रहा है। हरियाली खत्म होती जा रही है पेड़ों के कटान से प्रकृति में असंतुलन बढ़ रहा है इसी के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है कोरोना कॉल में इसका बहुत बड़ा उदाहरण देखने को मिला जब ऑक्सीजन न मिलने से हजारों लोग मौत के मुँह में समा गए जबकि इन्हीं पेड़ों से हमे ऑक्सीजन फ्री मिलती है और हम निजी आर्थिक लाभ के लिये उन्हीं को काटने पर तुले हैं जिसके कारण मानव जीवन पर संकट गहरा रहा है।

युवा भाजपा नेता यादवेंद्र शाक्य ने कहा कि याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दे रही है और मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी पौधरोपण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहै है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों से जनहित में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये हमें मिलकर आज प्रयास करने होंगे,उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों के लगाए हुए पेड़ों से अबतक हम फल फूल ऑक्सीजन लेते रहे लेकिन हमारी पीढ़ी प्रकृति से दूर होती जा रही है और जिसके परिणाम बहुत घातक होते जा रहे हैं।इसी के चलते पृथ्वी पर तापमान बढ़ने लगा है, बरसात भी पहले से कम हो रही है इस लिये सभी अभी से चेत जाओ ,आओ हम सब मिलकर इस पृथ्वी को उसके पुराने रूप में लौटा दें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ही हम उसको पुराने रूप में लौटा सकते हैं ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर इस पुण्य कार्य मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का वायदा किया।इसके बाद यादवेंद्र शाक्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी कराया। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में बिना भेदभाव सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य किया है। माफिया या तो सलाखों के पीछे भेज दिए गए और जो नहीं सुधरे वो ऊपर पहुंचा दिए गए। गुंडे माफियाओं से प्रदेश को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्त कराया है। इसी के चलते जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है और आगामी चुनाव में हम 350 पार लक्ष्य पूरा करेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा अगर कार्यकर्ताओं का किसी ने उत्पीड़न किया तो उसकी खैर नहीं।युवा नेता का आज का दौरा क्षेत्र के युवाओं में जोश और उत्साह का संचार कर गया। इससे पूर्व ग्राम गठौना में पहुँचने पर शेखुपुर विधायक के छोटे भाई युवा नेता यादवेंद्र शाक्य “सन्नी” का क्षेत्र की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान नवीन शाक्य, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू मौर्य जी ,विमल पंडित जी,फैजुल हसन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यकर्ता धारम सिंह शाक्य ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here