अयोध्या।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक अयोध्या में आयोजित हुई ।प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 63 जनपदों के जिलाध्यक्षों समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया।
अयोध्या में समस्त जिलाध्यक्षो की बैठक प्रदेश कार्य समिति ने आयोजित की थी, जिसमे राष्ट्रीय महासचिव पंडित श्री श्याम शुक्ल जी द्वारा पण्डित श्री प्रमोद कुमार मिश्र जी पूर्व न्यायाधीश को समस्त जनपद अध्यक्ष के सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।श्री प्रमोद कुमार मिश्र पिछले 2 वर्षों से परिषद के सेवा जनपद अध्यक्ष लखनऊ के पद पर परिषद की कार्यरत थे।
पण्डित श्री प्रमोद कुमार मिश्र जी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यो में खुशी की लहर है ।प्रमोद मिश्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर प्रदेश संयोजक कुलभूषण शुक्ला सहित जनपद बदायूँ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ,डॉ विभोर पराशर,ओजित शर्मा,अमित दीक्षित, प्रिंस शर्मा, पीयूष शर्मा,राहुल पाठक,सतीश चंद्र पाठक, बदायूँ जिला महिला अध्य्क्ष मीनू पाठक, रश्मि शर्मा, शिखा शर्मा ,शीतल शर्मा,रीना पाठक,आशा पाठक,वर्षा पाठक, आदि ने सुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

































