होम राज्य उत्तर प्रदेश कुमरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में विधुत विच्छेदन एवं चैकिंग के...

कुमरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में विधुत विच्छेदन एवं चैकिंग के दौरान विधुत विच्छेदन टीम पर हमलावरों की जल्द हो गिरफ्तारी-धर्मात्मा कुमार-जनपद सचिव (रा.वि.परि.जूनि.इंजी.संगठन)

बदायूँ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा बदायूं के बैनर तले अवर अभियंता tg2 कर्मचारी व संविदा कर्मियों ने कुमार गांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में विधुत विच्छेदन एवं चैकिंग के दौरान विधुत विच्छेदन टीम पर कुमरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में शनिवार दोपहर बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बनाकर पीटा गया था।बिजली कर्मियों ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने चार कर्मचारियों को छत से धक्का दे दिया जिससे जेई का पैर टूट गया तीनों कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है पावर कारपोरेशन के जेई सतीश चंद टेक्नीशियन ग्रेड 2 विश्वनाथ प्रताप सिंह और कई संविदा कर्मी कुमरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में बिजली चेकिंग करने गए थे जेई के मुताबिक जब वो अपनी टीम के सहित आरोपी एजाज के घर के सामने से होकर गुजर रहे थे तभी उन्हें एजाज के घर में केवल जाती हुई नजर आई; बताते हैं कि एजाज का मकान बन रहा है उसमें समरसेबल लगा हुआ है उन्होंने एजाज को बुलाकर पूछा कि उनके मकान में कनेक्शन नहीं है तो यह केवल कहां गई है एजाज ने जवाब दिया कि केवल किसी दूसरे के घर में गई है आरोप है कि उसने केवल दिखाने के बहाने जेई और उसकी टीम को घर में बुला लिया आरोप है कि जेई और उसके साथी कर्मचारी घर के अंदर पहुंचे तभी 15-16 लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए उन्होंने घर का दरवाजा घेर लिया जिससे बिजली कर्मियों की टीम को निकलने का मौका नहीं मिला आरोपियों ने बिजली कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई बिजली कर्मचारी खुद को बचाने के लिए घर में बने जीने से छत की ओर भागे उनके पीछे पीछे ही हमलावर भी छत पर आ गए हमलावरों ने आते ही पिटाई करते हुए जेई सतीश चंद, विश्वनाथ प्रताप सिंह संविदा कर्मचारी हनी चंदा व अजय कुमार को छत से नीचे धक्का दे दिया सभी कर्मि नीचे सड़क पर जा गिरे जेई के पैर में फ्रेक्चर हो गया. बाकी कर्मियों को भी गम्भीर चोटें आई हमलावर आरोपी यह देख मौके से भाग निकले,

जेई ने घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी कुछ ही देर में थाना पुलिस आ गई और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है जेई की ओर से 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है ने 4 नामजद- 1.सुवरराती उर्फ सुहालेदीन पुत्र शाहदीन, 2. एजाज पुत्र रेहान, 3. अहसान पुत्र रिहान, 4. मुस्तफा पुत्र आगा अली, सभी निवासी ग्राम बनगढ़,कुंवरगांव बदायूँ व 11 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है इस घटना में एक आरोपी को पकड़ा भी गया है शासकीय कार्य में लगी टीम के साथ इस तरह की घटना अफसोस जनक है इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत ना करें।स्थानीय पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

बहीं घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से विधुत कर्मियों में रोष व्याप्त है, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा बदायूं के बैनर तले अवर अभियंता tg2 कर्मचारी व संविदा कर्मियों ने विद्युत वितरण मंडल बदायूं प्रांगण में कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ध्यानाकर्षण आंदोलन किया गया जनपद सचिव धर्मात्मा का धर्मात्मा कुमार द्वारा बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस प्रशासन का रवैया बहुत लचर रहा है जिसकी वजह से अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है उधर मारपीट में घायल अवर अभियंता का पैर टूटने से बरेली में इलाज चल रहा है उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की मारपीट की घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं जिससे अवर अभियंताओं का मनोबल कमजोर हो रहा है जनपद बदायूं जनपद के समस्त अवर अभियंता व tg2 कर्मियों संविदा लाइनमैन कर्मिओं में भय एवं रोष व्याप्त है जिसके कारण सभी कर्मचारी क्षेत्र में कार्य करने में असहज एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं यदि उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सभी अवर अभियंता कार्य बहिष्कार करने के लिए वाध्य होंगे जिससे होने वाली किसी भी प्रकार की औद्योगिक अशांति के लिए उच्च प्रबंधन एवं प्रशासन जिम्मेदार होंगे ।

कार्यक्रम के संचालन के दौरान उपखंड अधिकारी एजाज हाशमी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत निंदनीय है जो कि विभागीय कार्य में लगे अवर अभियंताओं एवं अन्य कर्मचारियों का मनोबल कमजोर रही हैं जिससे अवर अभियंताओं द्वारा शासन की मंशा के अनुसार विद्युत आपूर्ति राजस्व वसूली एवं विद्युत विच्छेदन का कार्य करना अत्यधिक कठिन होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन में अंकुर प्रसाद, प्रमोद कुमार राणा, राजेश चंद्र, रवि कुमार, शैलेश कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, मनोज भारद्वाज, मोहम्मद मियां कुरेशी, रनवीर, एवं संगठन के पदाधिकारी व समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here