सभी पोस्टर्स यूपी सरकार की प्रतियोगिता में शामिल
सूबे के बेस्ट पोस्टर पर मिलेंगे 51 हजार
टीएमयू में गोपालिका द्वितीय तो सौम्य तृतीय
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स में इंटरनेशनल योग डे पर ऑनलाइन आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीएफए तृतीय वर्ष की किरण राणा प्रथम, बीएफए तृतीय वर्ष की गोपालिका यादव द्वितीय जबकि बीएफए द्वितीय वर्ष के सौम्य शर्मा तृतीय स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा धीरज कौर, मुस्कान, विनीत कुमार खालको, प्रीति साहू, आकांक्षा, डिंकी सोनी और अर्पिता को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में बीएफए और एमएफए के कुल 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेता पोस्टर्स को यूपी सरकार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योगा डे चैलेंज प्रतियोगिता में आयुष कवच एप के जरिए भेज दिए गए हैं। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में फर्स्ट आने वाले विजेता को 51 हजार रुपए तक का ईनाम मिलेगा। निर्णायक मंडल में कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के एचओडी श्री रविंद्र देव, श्री अंकुर देव, श्री प्रदीप सैनी, श्री प्रवेश वर्मा, दीक्षा, श्री राजेश और फरहा डीबा शामिल रहे।


























