होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में सर्राफा व्यापारी से झपट्टमारी,गले से चेन तोड़कर बदमाश फरार

बिल्सी में सर्राफा व्यापारी से झपट्टमारी,गले से चेन तोड़कर बदमाश फरार

बिल्सी (बदायूँ )शहर के स्टेट बैंक रोड पर बालाजी तिराहे के नजदीक एड्वर्ड टेलर के सामने शुक्रवार की रात लगभग सवा नौ बजे लूट का मामला सामने आया है. बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोहल्ला नम्बर 5 निवासी सर्राफा व्यापारी अश्वनी माहेश्वरी पुत्र नीरज माहेश्वरी के गले से चेन तोड़ भाग गए. पुलिस मौके पर पहुंच कर उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे सरार्फ अश्वनी माहेश्वरी अपने घर लौट रहे थे उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया. पीड़ित अश्विनी माहेश्वरी ने बताया कि जब वो एड्वर्ड टेलर के सामने से गुजर रहे थे उसी समय उनको पीछे की ओर (स्टेट बैंक की ओर से) से आये अज्ञात बदमाशों ने उनकी पीठ पर घूंसे से प्रहार करके गले मे पड़ी सोने की झपट्टा मार कर तोड़ कर फरार हो गए।

व्यापारी ने जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी, घटना की सूचना पर बिल्सी कोतवाल धीरज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। व्यापारी ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी. माना रहा है कि बदमाश बाजार में ही घूम रहे थे.फिलहाल व्यापारी ने किसी बदमाश की पहचान नहीं की है.

बिल्सी में घटी इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है, बिल्सी के सभी गल्ला व्यपारी देर रात तक गल्ला मंडी ,मंडी समिति से व्यापार का हिसाब किताब मिलाकर घरों को लौटते हैं इस घटना के बाद बदमाशों ने जहां बिल्सी पुलिस को चुनौती दी बहीं बिल्सी के व्यापारी खौंप ज़दा हैं।उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश बदायूँ के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने इस घटना पर रोष प्रकट किया है,उन्होंने स्थानीय पुलिस से जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है, साथ ही नगर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिये पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।अगर 48 घण्टे में बदमाश नहीं पकड़े गए तो व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एस एस पी बदायूँ से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा व घटना के खुलासे की मांग करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here