सालों से हम मानव जाती एक सवाल का जवाब जानना चाहते है चाहे वो कोइ भी क्यू ना हो लेकिन एक बार वो अपने जीवन मे ये सोचता जरूर है कि क्या इस दुनिया के बहार एक और दुनिया है और अगर है तो वहा क्या क्या है हमारी फ़िल्मे भी इसमे हमारा साथ देति है, बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोइ अपने कल्पना के अनुसार एलियन के बारे मे बताता है, वैज्ञानिक भी इस बात के प्रमाण तलाशने में जुटे हैं कि आखिर एलियन होते हैं या नहीं?
बीते कुछ समय से अमेरिकी सैन्य ऑफिसर्स लगातार इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि अमेरिका एलियंस को लेकर कई बातें छिपा रहा है. अब नासा ने एलियंस को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. नासा ने बताया है कि बीते कुछ समय से उन्हें कुछ रहस्यमई रेडियो सिग्नल्स मिल रहे हैं. ये अभी तक के रिकॉर्ड किये सबसे तेज आवाजें हैं. यूएस स्पेस एजेंसी के मुताबिक़ ये आवाजें 5 अलग गैलेक्सी से आ रही हैं.
अब तक अंतरिक्ष से रिकॉर्ड की गई आवाजों में से ये सबसे तेज आवाजें हैं. जिन गैलेक्सी से एस्ट्रोनॉमर्स ने ये आवाजें रिकॉर्ड की है, उनकी खोज पिछले साल की गई थी. इन्हें मैगनेटर्स नाम दिया गया है. इनका जन्म तक हुआ था जब अंतरिक्ष में सैंकड़ों साल पहले सूरज से भी बड़े स्टार्स टूट गए थे. इसके बाद छोटे-छोटे कई स्टार्स बन गए थे. इनके मैग्नेटिक फील्ड काफी स्ट्रांग होते हैं. इन्हीं से एस्ट्रोनॉमर्स को तेज आवाजें आ रही है.एलियंस की हो सकती हैं आवाजें एस्ट्रोनॉमर्स का दावा है कि ये आवाजें एलियंस की हो सकती हैं. इसे लेकर एस्ट्रोनॉमर्स ने जांच शुरू कर दी है. इन आवाजों ने टीम में उत्साह भर दिया है. अगर ये अवाजे एलियंस कि हुई तो मानव जाती के लिये ये सबसे बडी खोज होगी।


























