उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल आज प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं जिला संयोजक संजीव शर्मा के नेतृत्व में लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सुधीर गंगवार से मिलकर 69 हजार शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण में जनपद में नवनियुक्त शिक्षकों के एन0पी0एस0 कटौती हेतु प्रान नंबर आवंटन में कार्यालय स्तर पर बरती जा रही अनियमितता व 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से कार्यालय में रोके जाने के संदर्भ में लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सुधीर गंगवार से वार्ता की। पदाधिकारियों ने अनियमितता बरते जाने पर लेखा अधिकारी व संबंधित कर्मचारी से रोष व्यक्त किया। संजीव शर्मा ने नवनियुक्त ऐसे शिक्षक जिनका प्राण फॉर्म कार्यालय में पहुंच गया है उन सभी का वेतन निर्गत करने की मांग की। जिस पर लेखाधिकारी ने कार्यालय से वेतन निर्गत आदेश में शामिल समस्त नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन आहरण हेतु पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया। जनपद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की कार्यालय स्तर पर लंबित समस्त पत्रावलियों को पी0एफ0 एवं अन्य देयको के भुगतान हेतु बरेली प्रेषित कराई गयी।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को पी0एफ0 एवं उनके अन्य देशों का भुगतान उनके खाते में शीघ्र कराने का आश्वासन दिया गया साथ ही कार्यालय स्तर पर आपत्तियों के चलते 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों की पत्रावलियों की आपत्तियों का निस्तारण एक दो दिन में कर बरेली प्रेषित करने की बात कही गयी।
इस दौरान जिला सह संयोजक उदयवीर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह राघव, अरविंद दीक्षित, सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, संजय यादव भी मौजूद रह।


























