
बदायूं-बिसौली के एक गांव जसरथपुर की बेटी डॉ नेहा पाठक का अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में अंतरिक्ष रिसर्च वैज्ञानिक के लिये चयन होने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता व बदायूँ लोकसभा के प्रत्याशी रहे डीके भारद्वाज ने वधाई सन्देश भेजकर सुभकामनाएँ दी हैं, भारद्वाज ने अपने सुभकामना सन्देश में कहा है कि समस्त ब्राह्मण समाज के लिए हर्ष एवं गर्व का विषय है,गर्व के पल प्रदान करने के लिए नेहा पाठक को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ-आप जिले के साथ साथ भारत वर्ष का नाम रोशन करेंगी एवं राष्ट्र आप पर गर्व करेगा यह मेरा विश्वास है!आपके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वस्थ जीवन की वधाई।
नेहा पाठक सिंचाई विभाग से सेवा निवृत्त ओवरशियर मुनेंद्र पाठक निवासी जसरथपुर की पुत्री एवं गोविंद स्वरूप पाठक (जिलाध्यक्ष,बदायूं) ब्राह्मण जागृति एकता मंच, की बहिन हैं।डॉ नेहापाठक का चयन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में अंतरिक्ष रिसर्च वैज्ञानिक के लिए हुआ है। उन्होंने दिल्ली IIT से m-tech और PhD. की पढ़ाई की है।


























