होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू के शिक्षा संकाय की सात दिनी एफडीपी का श्रीगणेश आज,

टीएमयू के शिक्षा संकाय की सात दिनी एफडीपी का श्रीगणेश आज,

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वीसी होंगे मुख्य अतिथि तो टीएमयू के वीसी का रहेगा अध्यक्षीय उद्बोधन

  • भारतीय शिक्षा के बदलते वर्तमान परिदृश्य पर होगी वर्चुअली चर्चा
  • देशभर के लगभग 15 सूबों के शिक्षक -शिक्षिकाएं करेंगे एफडीपी में शिरकत
  • करीब 500 प्रतिभागी भाग लेंगे, एफडीपी का होगा यूट्यूब पर प्रसारण

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय की ओर से संचालित शिक्षा विभाग में सात दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम – एफडीपी का श्रीगणेश पहली जून से होगा। भारतीय शिक्षा के बदलते वर्तमान परिदृश्य पर वर्चुअली चर्चा होगी। एफडीपी में एम.जे.पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के वाइस चांसलर प्रो. के. पी. सिंह मुख्य अध्यक्ष होंगे। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर रघुवीर सिंह अध्यक्षीय भाषण के रूप में अपना उद्बोधन प्रदान करेंगे।

फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा की बदलती दशा, दिशा और शिक्षा में बदलते हुए आयामों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। मौजूदा परिस्थितियों में महत्वपूर्ण रास्तों और न्यू शिक्षा नीति में आए प्रवर्तन को और सुगम बनाकर उनके उपयोग के माध्यम से शिक्षा एवम् नवाचार युक्त शिक्षा पद्धति विचार विमर्श होगा।
यह जानकारी देते हुए छात्र कल्याण निदेशक प्रो. एमपी सिंह ने बताया, भारत के लगभग 15 राज्यों के शिक्षक – शिक्षिकाएं एफडीपी में करीब 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकाय सदस्य मौजूद रहेंगे। एफडीपी का प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा। टीएमयू की प्रो. रश्मि मल्होत्रा और डॉ. विनोद जैन एफडीपी का संचालन करेंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here