होम राज्य उत्तर प्रदेश मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस...

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित,स्वदेश केसरी परिवार ने भी जताया शोक

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

रोहित के असमय निधन से स्वदेश केसरी परिवार बहुत दुखी है, मीडिया जगत के लिये बहुत ही दुःख की घड़ी है,स्वदेश केसरी परिवार इस दुःख की घड़ी में सरदाना के परिवार के साथ है ईश्वर से प्रार्थना है कि रोहित को अपने चरणों मे स्थान दे और उनके परिवार को इस महान दुःख को सहने की हिम्मत दे।ओम शांति ओम, प्रदीप कुमार शर्मा, विकास माहेश्वरी, रजत गुप्ता, नवीन माहेश्वरी, अंश गुप्ता राहुल पाठक,विभोर पाराशर, अर्पित शर्मा,ओजित शर्मा,

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी। 

राजदीप सरदेसाई ने किया याद, जुनूनी एंकर पत्रकार थे रोहित सरदाना

एक अन्य ट्वीट में रोहित सरदाना को याद करते हुए राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, ‘रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, ‘बॉस मजा आ गया।’ वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।’ सरदेसाई के अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here